लाइव न्यूज़ :

पत्नी की गला घोंट कर पति ने की हत्या, रातभर शव के पास बैठा, हार्टअटैक कह किया अंतिम संस्कार, हिरासत में कबूला 

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 6, 2020 21:33 IST

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम माचल में संजूकुंवर राजपूत ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसे उसके पति दिलीप सिंह द्वारा अपने 4-5 रिश्तेदारों के साथ मिलकर तड़के 05.00 बजे ही श्मशान घाट में ले जाकर जला दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को इस मामले का पता लगा तो पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुचकर लोगो से पूछताछ की गई व शमशान घाट जाकर देखा तो एक चिता पूरी जली हुई अवस्था में मिली। संदेह होने पर दिलीप सिंह से पूछताछ की।पूछताछ में दिलीप सिंह  गोलमोल जवाब दे रहा था।

इंदौरः इंदौर जिले के बेटमा में एक पति ने अपनी पत्नी की सोते में गला घोंटकर हत्या कर दी। परिजनों को हार्टअटैक से मौत होना बताकर लाश का अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस को इस मामले का पता लगा तो पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम माचल में संजूकुंवर राजपूत ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसे उसके पति दिलीप सिंह द्वारा अपने 4-5 रिश्तेदारों के साथ मिलकर तड़के 05.00 बजे ही श्मशान घाट में ले जाकर जला दिया है।

मामला शंकास्पद होने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुचकर लोगो से पूछताछ की गई व शमशान घाट जाकर देखा तो एक चिता पूरी जली हुई अवस्था में मिली। संदेह होने पर दिलीप सिंह से पूछताछ की।पूछताछ में दिलीप सिंह  गोलमोल जवाब दे रहा था।

सख्ती से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया। बताया कि उसकी पत्नी फरवरी माह में अमर खारौल के साथ भाग गई थी जो बाद में घर आ गई लेकिन मेरे साथ रहने से मना कर रही थी, जिस कारण मेरी समाज में काफी बेइज्जती हो रही थी।

गत तीन अगस्त को भी उसने बीमार होने के बहाना बनाकर बेटमा इलाज के लिये गई जहां से उसने भागने का प्रयास किया। यह बात उसे पता चली तो पर वह उसे जबरदस्ती अपने घर वापस ले गया। उसके बाद उसने पत्नी के बाल काटकर उसे  घर के अन्दर बंद कर दिया।

रात में ही पत्नी को मारने का प्लान बनाया।खाने में नींद की गोली दी व उसके सो जाने पर रात में करीबन 12.00 बजे से 01.00 बजे के बीच में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने सोचा कि कहीं उसकी पत्नी जिंदा न हो जाये इसके लिये आरोपी ने मृतिका का रस्सी से गला घोंटकर हत्या की पुष्टि की और रातभर जागता रहा। तड़के अपने परिवार के कुछ लोगों को बताया कि उसकी पत्नी की रात में हार्ट अटैक आने से मृत्यु हो गई और शमशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?