लाइव न्यूज़ :

वाहन सवार ने पूछा-अरे सर, मास्क कहां है आपका? गुस्साये पुलिसकर्मी ने मोबाइल छीना

By भाषा | Updated: July 21, 2020 21:41 IST

मामले में पीड़ित व्यक्ति आकाश विश्वकर्मा ने पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा को संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार को परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सामने आयी।डीआईजी ने बताया कि उन्होंने अपने एक मातहत अफसर को विश्वकर्मा की शिकायत पर जांच के निर्देश दिये हैं।एक वीडियो में एक पुलिस आरक्षक मास्क पहने बगैर मोटरसाइकिल चलाता नजर आ रहा है।

इंदौरः मोटरसाइकिल चलाते वक्त मास्क नहीं पहनने के बारे में सवाल किये जाने पर भड़के पुलिस आरक्षक ने यहां वाहन सवार के साथ कथित रूप से बदसलूकी की और उसका मोबाइल छीन लिया।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार को परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सामने आयी। मामले में पीड़ित व्यक्ति आकाश विश्वकर्मा ने पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा को संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

डीआईजी ने बताया कि उन्होंने अपने एक मातहत अफसर को विश्वकर्मा की शिकायत पर जांच के निर्देश दिये हैं। इस बीच, घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गये हैं। इनमें से एक वीडियो में एक पुलिस आरक्षक मास्क पहने बगैर मोटरसाइकिल चलाता नजर आ रहा है।

वीडियो में पुलिस कर्मी के पास ही चल रहे एक अन्य वाहन सवार की आवाज सुनायी पड़ रही है- "अरे सर, मास्क कहां है आपका?" पुलिस कर्मी इस सवाल के तुरंत बाद प्रश्नकर्ता का वह मोबाइल छीनता दिखायी दे रहा है जिससे उसका वीडियो बनाया जा रहा था।

इंदौर, देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है जहां प्रशासन ने इस महामारी से बचाव के उपाय अपनाने को लेकर विस्तृत आदेश जारी किया है। इसमें सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्ति से मौके पर ही 200 रुपये का जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। जिले में इन दिनों सरकारी कारिंदों को जगह-जगह उन लोगों से जुर्माना वसूलते देखा जा सकता है जो मास्क पहने बगैर घर से बाहर निकल रहे हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरभोपालमध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने