लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: 40 साल की आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

By भाषा | Updated: March 1, 2020 05:35 IST

उदयपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक इंद्रराज सिंह ने बताया कि सामूहिक बलात्कार के आरोप में बोरास गांव के निवासी कुंवर लाल और मंजू गोंड को गिरफ्तार किया गया है

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि छिंदवाड़ा की रहने वाली महिला शुक्रवार देर शाम को सिलवानी तहसील के ग्राम सांईखेड़ा जाने के लिए निकली थीलेकिन रात 10 बजे तक बस नहीं आई तो बोरास गांव के निवासी कुंवरलाल उसे रात अधिक होने के कारण अपने घर ले गया।

मध्य प्रदेश के रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर उदयपुरा के निकट पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ 40 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार है।

उदयपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक इंद्रराज सिंह ने बताया कि सामूहिक बलात्कार के आरोप में बोरास गांव के निवासी कुंवर लाल और मंजू गोंड को गिरफ्तार किया गया है जबकि मामले में एक आरोपी प्रीतम बेड़िया फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानें पूरा मामला

उन्होंने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि छिंदवाड़ा की रहने वाली महिला शुक्रवार देर शाम को सिलवानी तहसील के ग्राम सांईखेड़ा जाने के लिए निकली थी तथा एक ट्रेक्टर से लिफ्ट लेकर बोरास गांव तक पहुंच गई। वहां से वह साईंखेड़ा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी लेकिन रात 10 बजे तक बस नहीं आई तो बोरास गांव के निवासी कुंवरलाल उसे रात अधिक होने के कारण अपने घर ले गया।

वहां कुंवर लाल ने अपने दोनों साथी मंजू गौड़ और प्रीतम बेड़िया को भी बुला लिया और तीनों ने शराब पीने के बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया। सिंह ने बताया कि सुबह महिला ने घटना की जानकारी उदयपुरा पुलिस थाने को दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भादंवि की सम्बद्ध धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा