लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: बिजली गिरने और तेज हवा से 4 मरे, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2020 16:19 IST

बीते 24 घंटों में 4 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. राज्य प्रसिद्ब पर्यटन स्थान खजुराहो में गरज चमक के साथ बिजली गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई. तीनों मृतक खजुराहो से तकरीबन 5 किलोमीटर स्थित एक फार्म हाउस में पिकनिक मनाने गए थे.

Open in App
ठळक मुद्देबरसात और तेज हवा के साथ बिजली गिरने से मौत हो गई. मृतकों के नाम मोहित अग्रवाल, शिवांक खरे और राकेश साहू हैं. मौके पर मौजूद 6 युवक बिजली की चपेट से बच गए. इसके साथ ही रीवा में होल्डिंग गिरने से डीएस परिहार की मौत हो गई.

भोपालः मध्य प्रदेश में मौसम के तेवर तल्ख और तीखे हो रहे हैं. राज्य में तीखी गर्मी तो पड़ ही रही है. इसके साथ ही बिजली गिरने, तेज हवाओं के साथ ही बरसात भी हो रही है.

इसके कारण बीते 24 घंटों में 4 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. राज्य प्रसिद्ब पर्यटन स्थान खजुराहो में गरज चमक के साथ बिजली गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई. तीनों मृतक खजुराहो से तकरीबन 5 किलोमीटर स्थित एक फार्म हाउस में पिकनिक मनाने गए थे. इसी दौरान बरसात और तेज हवा के साथ बिजली गिरने से मौत हो गई. मृतकों के नाम मोहित अग्रवाल, शिवांक खरे और राकेश साहू हैं.

इसके अलावा मौके पर मौजूद 6 युवक बिजली की चपेट से बच गए. इसके साथ ही रीवा में होल्डिंग गिरने से डीएस परिहार की मौत हो गई. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों मे राज्य क विभिन्न स्थानों पर तेज हवा के साथ बरसात भी हुई राज्य के सतना में 3, रीवा में 2, अमरपाटन, गुढ़ खजुराहो, रामपुर, सिंगरौली में 1 से.मी. बरसात दर्ज की गई. बीते 24 घंटों में सीधी नरसिंहपुर, दमोह, खरगौन एवं मुरैना जिलों में तापमान बढ़ने के साथ ही लू का प्रभाव रहा.

मौसम कार्यालय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में रीवा, सागर एवं चंबल संभाग के जिलों में तथा ग्वालियर, दतिया, सिवनी शहडोल एवं विदिशा जिलों में कही कही गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है. इसके साथ ही उपरोक्त स्थानों पर 40 से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवा भी चल सकती है.

आगामी 24 घंटों में रीवा, सागर एवं चबंल संभाग के जिलों में तथा ग्वालियर, दतिया, सिवनी शहडोल एवं विदिशा जिलों में कही कही गरज चमक के साथ बरसात हो सकती है या बौछारें पड़ सकती हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेशमौसममौसम रिपोर्टभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला