लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः नाले में मिला 10 साल की बच्ची का शत-विक्षत शव, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार ईनाम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 9, 2019 22:38 IST

अलीगढ़, उज्जैन के बाद अब मध्यप्रदेश की राजधानी में एक बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप समय पर पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल आईजी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है. बच्ची को जब नाले से निकाला गया तो उसके गले पर निशान थे और उसके हाथ पर पर भी बांधे जाने के निशान थे.

भोपाल, 9 जूनः अलीगढ़ और उज्जैन के बाद अब मध्यप्रदेश की राजधानी में एक बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है. हालांकि बलात्कार की पुष्टि अभी नहीं की गई है. पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है. भोपाल आईजी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है. 

राजधानी के कमलानगर थाना क्षेत्र में मंडवा बस्ती के समीप रहने वाली एक बच्ची शनिवार की रात को करीब 8 बजे दुकान से सामान लेने गई थी, बच्ची जब काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसक तलाश शुरु की. उन्होंने इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने रातभर की बच्ची की खोज की, मगर सुबह तक बच्ची तो नहीं नहीं मिली. बल्कि आज रविवार की सुबह करीब 8 बजे बच्ची का शव एक नाले में मिला. 

बताया जा रहा है कि बच्ची को जब नाले से निकाला गया तो उसके गले पर निशान थे और उसके हाथ पर पर भी बांधे जाने के निशान थे. परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार शार्ट पीएम रिपोर्ट में यह बात साबित हुई है कि बच्ची के साथ आरोपी ने पहले बलात्कार किया और बाद में उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

राजधानी भोपाल के आईजी योगेश देशमुख ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है. संदिग्ध आरोपी का नाम विष्णु प्रसाद बताया जा रहा है, जो बच्ची के घर के समीप ही रहता था. 

दोपहर बाद बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और बच्ची के परिजनों का दुख बांटा. अंतिम संस्कार में कानून मंत्री पी.सी.शर्मा ने भी पहुंचकर बच्ची को कांधा दिया. बच्ची के अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए.

टॅग्स :रेपभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?