लाइव न्यूज़ :

इश्क की 'गजब' सजा, परिवार वालों ने आदिवासी लड़की को अर्द्धनग्न अवस्था में डंडों से पीटते हुये पूरे गांव में घुमाया

By भाषा | Updated: September 4, 2019 10:53 IST

पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) आर सी भाकर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के पश्चात यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया और पता चला कि घटना अलीराजपुर जिले के आम्बुआ थाना क्षेत्र के टेमाची गांव में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।वीडियो में दिखाई दे रही युवती भिलाला आदिवासी समाज की है और उसके भील आदिवासी जाति के युवक से कथित प्रेम संबंध थे।

अलीराजपुर (मध्य प्रदेश), तीन सितंबर (भाषा) दूसरी बिरादरी के आदिवासी युवक से कथित प्रेम संबंधों के चलते 19 वर्षीय एक किशोरी को अलीराजपुर जिले के टेमाची गांव में अर्द्धनग्न अवस्था में सरेआम घुमाने और बेरहमी से उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार को हुई और मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।

जोबट के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) आर सी भाकर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के पश्चात यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया और पता चला कि घटना अलीराजपुर जिले के आम्बुआ थाना क्षेत्र के टेमाची गांव में हुई। उन्होंने कहा कि आम्बुआ थाना प्रभारी ने गांव में जाकर प्रारंभिक विवेचना की है। भाकर ने बताया कि लेकिन वीडियो में दिखाई दे रही युवती, उसका पिता और गांव का सरपंच बाहर है। इसलिए उनके बयान नहीं हो पा रहे हैं। उनके बयानों के बाद ही जांच आगे बढ़ पाएगी।

एसडीओपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह बात सामने आ रही है कि वीडियो में दिखाई दे रही युवती भिलाला आदिवासी समाज की है और उसके भील आदिवासी जाति के युवक से कथित प्रेम संबंध थे, जिससे उसके समाज और परिवार के लोग नाराज थे। उन्होंने कहा कि पुलिस वीडियो में दिखाई दे रही युवती और उसके परिजनों से संपर्क की कोशिश में है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO