लाइव न्यूज़ :

Lucknow: 7 साल की बच्ची को पड़ोसी ने बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर किया रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2025 10:40 IST

Lucknow: बच्ची के माता-पिता पास के अस्पताल ले गए, जहां से उसे ‘किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी’ स्थानांतरित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची की हालत स्थिर है और वह होश में है।आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Lucknow:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को सात वर्षीय बच्ची से पड़ोस के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राधा रमण सिंह ने बताया, “रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाली बच्ची को शनिवार दोपहर उसी इलाके का एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।” उन्होंने बताया, “जब बच्ची घर लौटी तो उसके गुप्तांगों से खून बह रहा था।” सिंह ने बताया कि बच्ची के माता-पिता उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां से उसे ‘किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी’ स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्होंने बताया, “बच्ची की हालत स्थिर है और वह होश में है।” सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि बच्ची के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास जारी है। हालांकि अधिकारी ने आरोपी का नाम बताने से इनकार कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीलखनऊउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने