लाइव न्यूज़ :

कंटेनमेंट ज़ोन हटाने को लेकर राउरकेला में बवाल, भीड़ ने बैरिकेड को लगाई आग, पुलिस ने लाठी चार्ज किया

By अजीत कुमार सिंह | Updated: May 26, 2020 19:18 IST

ओडिशा के राउरकेला में कंटेनमेंट ज़ोन खोलने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच जमकर बवाल.सुंदरगढ़ जिले में पड़ने वाले राउरकेला में कोरोनावायरस के 37 मरीज़ हैं, 27 लोग ठीक हो चुके हैं और 10 लोग अभी भी संक्रमित हैं.

Open in App
ठळक मुद्देहंगामा कर रहे लोग पुलिस और मीडिया के सामने ही बैरिकेड तोड़ कर जला रहे थे. भीड़ से निकल कर आ रहे कुछ लोग पुलिस के सामने हाथ जोड़कर वापस जाने के लिए कहते देखे गये.

भुवनेश्वरः ओडिशा के राउरकेला में कंटेनमेंट ज़ोन खोलने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ. स्थानीय लोग घंटों पुलिस को चैलेंज करते रहे.

बैरिकेडिंग हटाने की मांग कर रहे ये लोग इतने गुस्से में थे कि इन लोगों ने पुलिस बैरिकेड उखाड़ कर फेंक दिये. इसके बाद हंगामा कर रहे लोगों ने चुन चुन कर बैरिकेड में लगे बांस बल्लियों को आग के हवाले कर दिया. हंगामा कर रहे लोग पुलिस और मीडिया के सामने ही बैरिकेड तोड़ कर जला रहे थे.

भीड़ में मौजूद अधिकांश लोगों ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था. हालांकि भीड़ से निकल कर आ रहे कुछ लोग पुलिस के सामने हाथ जोड़कर वापस जाने के लिए कहते देखे गये. वो इशारे से कह रहे थे कि हमारा काम हो गया है, अब हम लोग जा  रहे हैं. 

हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए पहले आंसू गैस के गोले छोड़े फिर लाठी चार्ज कर दिया. बताया जा रहा है कि इस घटना में 12 पुलिस वाले घायल हैं. सड़कों पर बिखरी टूटी कुर्सियां हंगामे की गवाही दे रही हैं. 

ओडिशा में राउरकेला इलाके में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस के मामले मिलने के बाद इलाके को रेड ज़ोन घोषित किया गया था. इसे कंटेनमेंट ज़ोन बनाया था और इलाके में लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया था. सूत्रों के हवाले से खबर है कि राउरकेला म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने 26 अप्रैल को 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिलने के बाद कुछ इलाकों को कंटेनमेंट ज़ोन और कुछ इलाकों को बफर ज़ोन बनाया था.

कॉर्पोरेशन ने बफर ज़ोने में पड़ने वाले मंगल भवन से जनता निवास, पावर हाउस रोड, मधुसूधन मार्ग से आनंद भवन लेन तक सोमवार को बैरिकेडिंग हटा ली थी. इसके बाद ही माहताब रोड इलाके के लोग भी अपने इलाके को खोलने पर जिद पर अड़े थे. सुंदरगढ़ जिले में पड़ने वाले राउरकेला में कोरोनावायरस के 37 मरीज़ हैं, 27 लोग ठीक हो चुके हैं और 10 लोग अभी भी संक्रमित हैं. ओडिशा में कोरोनावायरस के कुल 1517 मामले हैं जिसमें 777 लोग अभी भी संक्रमित हैं और अब तक 7 लोगों की मौत हुई है.

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास