लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच बेहाल हुए पियक्कड़, दिल्ली में शटर तोड़कर लूटी शराब की दुकान

By भाषा | Updated: April 4, 2020 17:47 IST

कुछ अज्ञात लोग देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) के बीच एक शराब की दुकान का ताला तोड़कर घुस गए और शराब की बोतलें चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शनिवार सुबह गश्त के दौरान उसने पाया कि उत्तर दिल्ली के रोशनारा रोड पर शराब की दुकान का शटर टूटा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदेशव्यापी लॉकडाउन के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने उत्तर दिल्ली के रोशनारा रोड पर शराब की दुकान से की चोरी।दुकान के मेनेजर की शिकायत पर सब्जी मंडी पुलिस थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए 14 अप्रैल तक पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में जनता को सिर्फ जरुरी सामान ही मुहैया कराया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ अज्ञात लोगों ने रोशनारा रोड पर स्थित एक शराब की दुकान पर चोरी की। 

कुछ अज्ञात लोग देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) के बीच एक शराब की दुकान का ताला तोड़कर घुस गए और शराब की बोतलें चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शनिवार सुबह गश्त के दौरान उसने पाया कि उत्तर दिल्ली के रोशनारा रोड पर शराब की दुकान का शटर टूटा हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'शराब की दुकान का शटर जबरन तोड़ा गया और शराब की कुछ बोतलें तथा पेटियां चुरा ली गई।'

उन्होंने बताया कि शराब की दुकान के मैनेजर रमेश को बुलाने के बाद उसकी शिकायत पर सब्जी मंडी पुलिस थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

इस घटना को देखने के बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि देशभर में मौजूद पियक्कड़ शराब की दुकानें लॉकडाउन की वजह से बंद होने के कारण काफी हद तक परेशान हो चुके हैं। इसलिए वह ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

आईनेक्स्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में हुई इस घटना के अलावा यूपी से भी ऐसे ही मामले पिछले कुछ दिनों से सामने आ रहे हैं, जहां लोग लॉकडाउन के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके शराब की डिमांड कर रहे हैं।

वहीं कुछ लोग कॉल करके यह कहते हैं कि शराब न मिलने से उनकी तबियत बिगड़ रही है। हालांकि, लॉकडाउन के कारण देश के कई हिस्सों से इस तरह के मामले सामने आने के बाद भी इनका तोड़ निकालने में प्रशासन अभी भी असमर्थ है।

टॅग्स :कोरोना वायरसशराबदिल्लीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास