लाइव न्यूज़ :

सीमा की तरह प्रेमी के लिए जूली भी आई भारत, हिंदू बन यूपी के अजय से की शादी फिर ले गई बांग्लादेश; अब सास को भेजी खून से लथपथ पति की फोटो

By अंजली चौहान | Updated: July 18, 2023 17:10 IST

बांग्लादेश की एक महिला जूली ने हिंदू धर्म अपनाकर मुरादाबाद में अपने प्रेमी अजय से शादी कर ली। अब महिला ने अपनी सांस को पति की खून से सनी फोटो भेजी है।

Open in App

देश में इन दिनों सीमा हैदर का मामला मीडिया की खबरों में खूब छाया हुआ है। पाकिस्तान से प्रेमी के लिए भारत आई सीमा हैदर को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

इस बीच इंडिया टुडे के सूत्रों से पता चला है कि सीमा की तरह ही यूपी में एक और मामला देखने को मिला है। इस बार बांग्लादेश की जूली नाम की महिला के बारे में खुलासा हुआ है कि वह भारत अपने प्रेमी के लिए आई और हिंदू बन शख्स से शादी रचा ली। 

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के अजय नाम के शख्स की बांग्लादेश की जूली नाम की महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई  है और दोनों के बीच प्यार हो गया है।

जूली ने अपने प्रेमी के लिए भारत आने का फैसला किया और वह भात पहुंच गई। इसके बाद जूली ने अजय के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। 

शादी के बाद जूली और अजय गए बांग्लादेश 

दरअसल, अजय से शादी करने के बाद जूली ने वीजा रिन्यू कराने के बहाने अपने पति अजय को साथ बांग्लादेश ले गई। अजय की मां सुनीता के मुताबिक, जूली अपनी 11 साल की बेटी हलीमा के साथ मुरादाबाद आई थी और अजय से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपना लिया था।

हालांकि, कुछ दिनों बाद, अजय ने अपनी मां को फोन किया और उन्हें बताया कि वह गलती से सीमा पार कर गया है और बांग्लादेश में पहुंच गया है।

इस कहानी में मोड उस वक्त आया जब अजय की मां को अपने बेटे की खून से लथपथ तस्वीरें मिली। अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंतित सुनीता ने शहर के एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) को पत्र लिखकर अपने बेटे को बांग्लादेश से वापस लाने में मदद की गुहार लगाई।

सुनीता का कहना है कि जूली का पासपोर्ट और वीजा समाप्त होने वाला था, इसलिए उसने मुझसे बांग्लादेश सीमा पर अपने साथ चलने के लिए कहा। 

सुनीता के पत्र के मुताबिक, जूली ने कहा कि वह बाद में अपना पासपोर्ट और वीज़ा नवीनीकृत करेगी और वापस आ जाएगी। मेरा बेटा उसे बांग्लादेश सीमा तक ले गया और इसके तुरंत बाद, उसने फोन किया और कहा कि वह अगले 10-15 दिनों के भीतर वापस आ जाएगा। उस घटना को लगभग दो महीने बीत चुके हैं।

अजय की मां का कहना है कि, अब मुझे उसी नंबर से अपने बेटे की परेशान करने वाली तस्वीरें मिल रही हैं। मुझे संदेह है कि जूली और उसके सहयोगियों ने मेरे बेटे के साथ कुछ गलत किया है।

उनका कहना है कि वह अपने बेटे को वापस भारत लाने और सहायता प्रदान करने में मदद की अपील कर रही हैं। फिलहाल इस मामले की पुलिस जांच कर रही है और मामले में आगे की जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबांग्लादेशमुरादाबादmoradabad-pc
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला