लाइव न्यूज़ :

अकोला में मिला ‘टाइगर गैंग’ का सरगना, जुआ अड्डों की गैंगवार में चलाई थी गोली, मकोका में था फरार

By फहीम ख़ान | Updated: August 25, 2023 20:55 IST

लोकमत समाचार द्वारा प्रकरण उजागर करने के बाद पुलिस हरकत में आई। उसने टाइगर गैंग के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। इसकी भनक लगते ही टाइगर फरार हो गया। उसके गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। सभी जेल में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमकोका में फरार कुख्यात मोहसिन शेख उर्फ बाबा टाइगर को क्राइम ब्रांच ने अकोला में गिरफ्तारगुरुवार की रात पुलिस के हाथ लगने के बाद उसे मानकापुर पुलिस को सौंप दिया गयाटाइगर के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, हफ्ता वसूली सहित कई मामले दर्ज

नागपुर: जुआ अड्डों के संचालन में चल रही गैंगवार के चलते प्रतिद्वंद्वी पर गोली चलाने वाले मकोका में फरार कुख्यात मोहसिन शेख उर्फ बाबा टाइगर को क्राइम ब्रांच ने अकोला में गिरफ्तार किया है। गुरुवार की रात पुलिस के हाथ लगने के बाद उसे मानकापुर पुलिस को सौंप दिया गया।

जाफर नगर निवासी बाबा टाइगर के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, हफ्ता वसूली सहित कई मामले दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार 26 जुलाई की रात 11 बजे कोराडी के बोखारा बाबा टाइगर का प्रतिद्वंद्वी गोलू मिर्जा अपने साथियों के साथ जुआ खेल रहा था। तभी टाइगर अपने 15 से 20 साथियों के साथ पिस्तौल और धारदार हथियार लेकर आया। 

गालियां देते हुए गोलू मिर्जा को जुआ अड्डा चलाने के बदले में पांच हजार रुपए हफ्ता देने को कहा। हफ्ता नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्तौल से गोलू चला दी। वहां से भाग जाने से गोलू की जान बच गई। 

इस वारदात का किसी को पता नहीं चल पाया। लोकमत समाचार द्वारा प्रकरण उजागर करने के बाद पुलिस हरकत में आई। उसने टाइगर गैंग के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। इसकी भनक लगते ही टाइगर फरार हो गया। उसके गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। सभी जेल में हैं।

करीब एक माह से टाइगर अकोला में छुपा हुआ था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पहले दो मर्तबा दबिश दी थी। 17 अगस्त को मकोका की कार्रवाई करने के बाद से क्राइम ब्रांच टाइगर की सरगर्मी से खोज कर रही थी। गुरुवार को सटीक सूचना मिलने पर अकोला में दबिश देकर उसे दबोच लिया गया।

बाबा टाइगर, गोलू मिर्जा सहित चार-पांच अपराधी जुआ अड्डे के संचालन से जुड़े थे। टाइगर सीताबर्डी परिसर में जुआ अड्डा चलाता था। इस अड्डे से गोलू भी जुड़ा था. गोलू ने कोराडी के बोखारा में अपना अलग से अड्डा आरंभ कर दिया। इसकी टाइगर को भनक नहीं लगने देने के लिए वह अड्डे को चार-पांच दिनों के अंतराल से चलाता था।

अपने अड्डे पर जुआरियों की संख्या कम होने से टाइगर को गोलू के अड्डे की भनक लग गई। जिसके बाद उसने गोलू के अड्डे पर जाकर गोली चलाई। टाइगर के गैंग में 15 से अधिक अपराधी हैं। उन्हें मकोका के तहत आरोपी बनाया जा सकता है। अब तक टाइगर सहित 9 सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। अन्य सदस्य भूमिगत हो गए हैं। टाइगर की गिरफ्तारी होने से पहले गिरफ्तार 8 सदस्यों को मकोका प्रकरण में हिरासत में लिया जाएगा।

महंगा पड़ा जन्मदिन मनाना

बाबा टाइगर का गुरुवार को जन्मदिन था। वह जन्मदिन मनाने के लिए रिश्तेदार के घर आने वाला था। यह पता चलते ही क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 ने अकोला में दबिश देकर उसे दबोच लिया। नागपुर से फरार होने के बाद टाइगर अजमेर गया था। वहां कुछ दिन बीतने के बाद दिल्ली में जाकर छुप गया। दिल्ली से पुणे अजमेर लौटा। यहां से अकोला पहुंचा था। उससे पूछताछ में शहर में चल रहे कई अवैध धंधों का पता चल सकता है।

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्रक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये