लाइव न्यूज़ :

UP: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक-युवती की कटी लाश, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2025 18:40 IST

पुलिस ने शुक्रवार दोपहर रेल पटरी से एक युवक और एक युवती के कटे शव बरामद किए हैं।

Open in App

Lalitpur News: ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने रेल पटरी से एक युवक और एक युवती के कटे शवों को बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ललितपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर रेल पटरी से एक युवक और एक युवती के कटे शव बरामद किए हैं।

ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों ने किसी ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि शवों की तलाशी से मिले पहचान पत्रों से उनकी पहचान शिवानी (20) निवासी गुमाई बांदा और अशोक रैकवार (21) निवासी चंदला छतरपुर (मप्र) के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना दोनों के परिजनों को देकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। एएसपी ने बताया कि अभी तक आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :Lalitpurउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमआत्मघाती हमलाSuicide attack
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी