लाइव न्यूज़ :

कोटाः 5 साल की पोती से दुष्कर्म, 71 वर्षीय दादा को उम्रकैद, 50000 रुपये का जुर्माना, बच्ची की मां और चाची ने कमरे में बलात्कार करते पकड़ा था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2024 22:16 IST

सरकारी वकील हरिनारायण सिंह ने बताया कि बच्ची की मां और चाची ने हीरालाल को उसके कमरे में बच्ची से बलात्कार करते हुए पकड़ लिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे50,000 रुपये का जुर्माना लगाया।न्यायिक हिरासत में जेल में है।अदालत के समक्ष 24 साक्ष्य पेश किये गये।

कोटाः राजस्थान में कोटा की एक पॉक्सो अदालत ने बारां शहर में पांच वर्षीय पोती के साथ दुष्कर्म के जुर्म में 71 वर्षीय बुजुर्ग को उम्रकैद की सजा सुनाई है। एक वकील ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिवक्ता ने बताया कि न्यायाधीश सोनिया बेनीवाल ने हीरालाल को अक्टूबर 2022 में उसके घर पर किए गए अपराध के लिए दोषी ठहराया और शुक्रवार को उस पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया। सरकारी वकील हरिनारायण सिंह ने बताया कि बच्ची की मां और चाची ने हीरालाल को उसके कमरे में बच्ची से बलात्कार करते हुए पकड़ लिया था।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर हरनावदा शाहजी थाने में पुलिस ने हीरालाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और शुरुआती जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया, तब से वह न्यायिक हिरासत में जेल में है।

उन्होंने बताया कि न्यायाधीश ने हीरालाल को बच्ची से बलात्कार करने का दोषी पाया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया। वकील ने बताया कि मुकदमे के दौरान 18 गवाहों के बयान दर्ज किये गये और अदालत के समक्ष 24 साक्ष्य पेश किये गये।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?