लाइव न्यूज़ :

कोरबाः 11 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए जंगली सूअर से भीड़ी मां, बेटी की जान बची, लेकिन मां...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2023 15:41 IST

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर पसान थाना क्षेत्र के तेलियामार गांव में जंगली सूअर से लड़ते हुए दुवशिया बाई (45) की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे11 वर्षीय बेटी रिंकी के साथ पास के ही खेत में काली मिट्टी लेने गई थी।जंगली सूअर ने हमला कर दिया। दुवशिया ने मिट्टी खोदने वाले कुदाल से सूअर पर वार कर दिया।

कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक मां अपनी 11 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए जंगली सूअर से भीड़ गई। इस घटना में बेटी की जान बच गई, लेकिन सूअर को मारने के बाद मां की भी मृत्यु हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर पसान थाना क्षेत्र के तेलियामार गांव में जंगली सूअर से लड़ते हुए दुवशिया बाई (45) की मौत हो गई।

पसान वन ​परिक्षेत्र के अधिकारी रामनिवास दहायत ने बताया कि दुवशिया शनिवार को अपनी 11 वर्षीय बेटी रिंकी के साथ पास के ही खेत में काली मिट्टी लेने गई थी, तभी जंगली सूअर ने दोनों पर हमला कर दिया। दहायत ने बताया कि जब जंगली सूअर रिंकी की ओर लपका, तो दुवशिया ने मिट्टी खोदने वाले कुदाल से सूअर पर वार कर दिया।

दुवशिया और जंगली सूअर के बीच लड़ाई शुरू हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद दुवशिया ने जंगली सूअर को मार डाला, लेकिन सूअर के मरने के बाद उसकी भी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और सूअर और महिला के शव को बरामद किया गया। दहायत ने बताया कि महिला के परिजनों को 25 हजार रुपये की तत्कालिक सहायता राशि दी गई है, जबकि बाकी 5.75 लाख रुपये सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जारी किए जाएंगे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो