लाइव न्यूज़ :

Kolhapur rape Murder: चाचा ने 10 वर्षीय भतीजी से किया रेप, घर से 800 मीटर दूर गन्ने खेत से शव बरामद, बिहार का रहने वाला है परिवार, घर में रहा था कातिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2024 10:28 IST

Kolhapur rape Murder: अधिकारी के अनुसार जांच में पता चला कि लड़की के चाचा ने उसकी मां से झूठ बोला था कि उसकी डांट की वजह से लड़की नाराज होकर चली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देKolhapur rape Murder: लड़की का परिवार बिहार से है।Kolhapur rape Murder: आरोपी ने पूछताछ के दौरान इस बात को कबूल किया है।Kolhapur rape Murder: माता-पिता शिरोली एमआईडीसी क्षेत्र में एक औद्योगिक इकाई में काम करते हैं।

Kolhapur rape Murder: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में गन्ने के एक खेत से 10 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया गया जिसके बाद उसके चाचा को कथित रूप से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक लड़की बुधवार शाम से लापता थी। लड़की का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। परिवार ने लापता होने के कुछ समय बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि नाबालिग का शव सुबह स्थानीय लोगों ने करवीर तालुका के शिये गांव में उसके घर से मात्र 800 मीटर दूर गन्ने के एक खेत में देखा। अधिकारी ने कहा, ‘‘यह साबित हो गया है कि लड़की के चाचा ने उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर उसका गला घोंट दिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान इस बात को कबूल किया है।’’

अधिकारी के अनुसार जांच में पता चला कि लड़की के चाचा ने उसकी मां से झूठ बोला था कि उसकी डांट की वजह से लड़की नाराज होकर चली गई है। पुलिस के अनुसार लड़की के माता-पिता शिरोली एमआईडीसी क्षेत्र में एक औद्योगिक इकाई में काम करते हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि लड़की की हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया। फड़नवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘लड़की का परिवार बिहार से है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम में उसके चाचा ने उसकी पिटाई की और वह घर छोड़कर चली गई। बुधवार रात करीब 10 बजे स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत मिली कि लड़की लापता है। आज सुबह उसका शव बरामद हुआ और पुलिस को लड़की के यौन उत्पीड़न का संदेह है।

पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।’’ उन्होंने मामले की गहन जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने का वादा किया। फड़नवीस ने कहा, ‘‘हम इस मामले की तह तक जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराएंगे। ’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारKolhapur
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?