लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 90 दिन से यौन उत्पीड़न, महिला मकान मालिक ने बिचौलिये के रूप में काम किया और गलत काम करवाया

By भाषा | Updated: November 17, 2022 16:05 IST

एर्नाकुलम सेंट्रल के पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए पांच आदमियों में से एक ने काम की तलाश में अगस्त में शहर में आने पर लड़की से कथित तौर पर दोस्ती की और उसे नौकरी दिलाने का वादा भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की को आवास पर ले गया और उससे बलात्कार किया।तीन आरोपियों ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया।पलारीवट्टोम इलाके में एक “होमस्टे” चलाती थी।

कोच्चिः बंदरगाह शहर कोच्चि में एक नाबालिग लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई महीनों से उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक महिला सहित नौ लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने नौ में से एक मकान मालिक और उसके कर्मचारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

एर्नाकुलम सेंट्रल के पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए पांच आदमियों में से एक ने काम की तलाश में अगस्त (लगभग 90 दिन) में शहर में आने पर लड़की से कथित तौर पर दोस्ती की और उसे नौकरी दिलाने का वादा भी किया। अधिकारी ने दावा किया कि वह लड़की को आवास पर ले गया और उससे बलात्कार किया, उसके बाद अन्य तीन आरोपियों ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद एक आरोपी ने लड़की को कथित तौर पर एक महिला को सौंप दिया, जो शहर के पलारीवट्टोम इलाके में एक “होमस्टे” चलाती थी। पलारीवट्टोम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि महिला मकान मालिक ने कथित तौर पर बिचौलिये के रूप में काम किया और अन्य पुरुषों द्वारा लड़की का यौन शोषण करवाया।

उन्होंने कहा कि पलारीवट्टोम पुलिस ने मामले में महिला मकान मालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) का मामला दर्ज किया गया है तथा मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

घटना का पता तब चला जब लड़की केरल के त्रिशूर जिले में अपने घर लौटी और वहां पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पलारीवट्टोम पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि शिकायत को कोच्चि पुलिस को स्थानांतिरत कर दिया गया जहां मामले की जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और मामले में आगे और भी गिरफ्तरियां होने की संभावना है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो