लाइव न्यूज़ :

रोहित शेखर हत्याकांड: एक वीडियो कॉल से शुरू हुआ झगड़ा कैसे मर्डर तक पहुंचा, क्या हुआ था उस रात, जानिए पूरी कहानी

By विनीत कुमार | Updated: April 25, 2019 14:16 IST

दिल्ली पुलिस को इस बात तक पहुंचने में करीब एक हफ्ते लगे कि रोहित की पत्नी ने ही उसका कत्ल किया है। पुलिस के अनुसार एक वीडियो कॉल से यह झगड़ा शुरू हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देरोहित शेखर के हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी अपूर्वा शेखर को गिरफ्तार किया हैपुलिस के अनुसार हत्या वाली रात रोहित ने बहुत शराब पी रखी थीपुलिस के अनुसार एक वीडियो कॉल से यह झगड़ा शुरू हुआ जो हत्या तक पहुंचा

एक वीडियो कॉल से शुरू हुआ झगड़ा रोहित शेखर की मौत का कारण बना। पुलिस ने यह चौंकाने वाला खुलासा रोहित की पत्नी अपूर्वा शेखर की गिरफ्तारी के बाद किया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे की मौत तड़के 16 अप्रैल को हुई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस को इस बात तक पहुंचने में करीब एक हफ्ते लगे कि रोहित की पत्नी ने ही उसका कत्ल किया है। पुलिस के अनुसार एक वीडियो कॉल से यह झगड़ा शुरू हुआ और फिर एक महिला के साथ रोहित के बैठ कर शराब पीने की बात ने इस झगड़े को मर्डर तक पहुंचा दिया।

रोहित शेखर के मर्डर से पहले क्या-क्या हुआ

दरअसल, रोहित शेखर 15 अप्रैल को उत्तराखंड के काठगोदाम से लौट रहे थे। वह वहां अपना वोट डालने गये थे। सभी तीन कारों में सवार थे। रोहित शेखर के साथ उनकी मां उज्जवला, एक महिला रिश्तेदार, उसके पति और रोहित के स्टाफ भी दिल्ली से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि शेखर और उसकी महिला रिश्तेदार एक कार की पिछली सीट पर बैठे थे और उन्हें एक स्टाफ 'गोलू' शराब दे रहा था।

इस दौरान शाम करीब 5.30 अपूर्वा ने रोहित शेखर के फोन पर एक वीडियो कॉल किया और रात के खाने के कार्यक्रम के बारे में पूछा। रोहित ने फोन आने पर कथित तौर पर अपने साथ बैठ महिला को छिपाने की कोशिश की। हालांकि, चूड़ियों की आवाज और कपड़ों की कुछ झलक से अपूर्वा समझ गईं कि कोई महिला बैठी है। पुलिस ने बताया कि जब सभी लोग रोहित शेखर के डिफेंस कॉलोन स्थित घर रात करीब 10 बजे पहुंचे तो वह महिला भी साथ उतरी। हालांकि, रोहित की पत्नी ने तब यह मामला नहीं उठाया।

रोहित बहुत ज्यादा नशे में था। बहरहाल, अपूर्वा ने रोहित को खाना पड़ोसा। इसके बाद दोनों पहले फ्लोर पर बेडरूम में चले गये। करीब आधे घंटे बाद रोहित की मां घर में आईं और दोनों को कुछ बातचीत के लिए बुलाया। रोहित ने हालांकि तबीयत खराब होने की बात कही और थोड़ी ही देर में वापस कमरे में चला गया।

अपूर्वा ने इसके बाद रात करीब 12.45 तक टीवी देखी और फिर अपने पति के कमरे में जाकर महिला के साथ शराब पीने की बात उठाई। पुलिस के अनुसार, अपूर्वा ने जब रोहित के साथ झगड़ा शुरू किया तब रोहित ने बताया कि वह और महिला एक ही ग्लास में शराब पी रहे थे। अपूर्वा को इस बात पर गुस्सा आया और उन्होने रोहित को धक्का दिया। इसके बाद अपूर्वा ने गुस्से में मुंह और नाक दबाया और गला घोंटकर रोहित की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार वारदात के समय रोहित शेखर ने बहुत अधिक शराब पी रखी थी और एक साल पहले ही हुए बाइपास सर्जरी के कारण बहुत विरोध करने की स्थिति में नहीं था।

पुलिस के अनुसार अपूर्वा को हत्या के बाद को पता नहीं चल रहा था कि क्या करे। अपूर्वा रात करीब दो बजे अपने अपने कमरे से बाहर आईं लेकिन सो नहीं सकीं। इसके बाद करीब गोलू ने सुबह 9 बजे रोहित के कमरे में झांक कर देखा और सोता हुआ सोच छोड़ दिया। इसके बाद तिलक रोहित की मां ने भी अपने बेटे से दिन में संपर्क की कोशिश की लेकिन अपूर्वा ने बताया कि रोहित सो रहा है।

दोपहर बाद करीब 3.30 बजे अपूर्वा ने खुद गोलू को रोहित को जगाने के लिए भेजा। गोलू ने पाया कि रोहित कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं और उनके नाक से खून निकला हुआ है। इसके बाद गोलू ने शोर मचाया और फिर रोहित को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल ने बताया कि रोहित की मौत पहले ही हो चुकी है। इसके बाद अस्पताल ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इसके बाद जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि केवल अपूर्वा, गोलू और रोहित के ड्राइवर अखिलेश उस रात कमरे में गये थे। पुलिस ने इसके बाद कड़ियों को जोड़ते हुए अपूर्वा को गिरफ्तार किया। 

टॅग्स :रोहित शेखर तिवारी मौत मामलादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा