केरल: शख्स के धारदार हथियार से हत्या, गिरोहों की आपसी लड़ाई बनी वजह

By भाषा | Published: November 18, 2019 01:29 PM2019-11-18T13:29:08+5:302019-11-18T13:29:08+5:30

पुलिस ने बताया कि विनय कई आपराधिक मामलों में आरोपी था। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। 

Kerala: Man killed with sharp weapon | केरल: शख्स के धारदार हथियार से हत्या, गिरोहों की आपसी लड़ाई बनी वजह

केरल: शख्स के धारदार हथियार से हत्या, गिरोहों की आपसी लड़ाई बनी वजह

कोच्चि अठानी के निकट अलुवा में रविवार रात में तीन लोगों के एक गिरोह ने 34 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मृतक की पहचान विनय के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि ऐसा बताया जा रहा है कि इसके पीछे गिरोहों की आपसी लड़ाई वजह हो सकती है।

सोमवार को स्थानीय समाचार चैनल ने एक फुटेज दिखाया था जिसमें यह दिख रहा था कि गिरोह के लोगों ने लोगों के सामने रविवार रात आठ बजे विनय पर धारदार हथियार से हमला किया था।

पुलिस ने बताया कि विनय कई आपराधिक मामलों में आरोपी था। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। 

Web Title: Kerala: Man killed with sharp weapon

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Keralaकेरल