लाइव न्यूज़ :

Kerala Gold Smuggling Case: सीएम विजयन के पूर्व प्रधान सचिव एम. शिवशंकर पर गाज, जांच पूरी होने तक निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2020 20:26 IST

केरल में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर से सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोना तस्करी मामले में करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। इस बीच, विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने वाम सरकार पर हमला तेज कर दिया और अधिकारी को निलंबित करने की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देउच्च स्तर के अधिकारी शिवशंकर के खिलाफ आरोपों की जांच कर रहे हैं और उनकी सरकार इस मामले में गड़बड़ी करने वाले किसी का संरक्षण नहीं करेगी। क्या शिवशंकर ने मुख्य आरोपी सरित, स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को किसी तरह की मदद मुहैया कराने के लिए अपने पद का इस्तेमाल किया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने पांच जुलाई को 30 किलोग्राम सोना जब्त किया था।

तिरुवनंतपुरमः केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और सीएम के पूर्व प्रधान सचिव एम. शिवशंकर जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है। केरल में विपक्ष ने आईएएस अधिकारी को निलंबित करने की मांग की थी।

केरल में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर से सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोना तस्करी मामले में करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। इस बीच, विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने वाम सरकार पर हमला तेज कर दिया और अधिकारी को निलंबित करने की मांग की थी।

केरल सरकार ने बृहस्पतिवार को सोना तस्करी मामले में आरोपियों से कथित रूप से तार जुड़े होने के सिलसिले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को जांच चलने के बीच निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने यहां पत्रकार वार्ता में निलंबन की घोषणा की।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और आईटी सचिव पद से हटा दिया गया

शिवशंकर के तार कथित तौर पर मामले के आरोपियों से जुड़े होने की खबरें सामने आने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और आईटी सचिव पद से हटा दिया गया। मुख्य सचिव डॉ विश्वास मेहता की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति को सरकार ने आरोपों की पड़ताल करने और तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा था।

सरकार को आज शाम को रिपोर्ट दी गयी जिसके बाद कार्रवाई की गयी। विजयन के अनुसार समिति ने पाया कि शिवशंकर ने अखिल भारतीय सेवा के नियमों की अवज्ञा की। उन्होंने कहा कि विभाग स्तरीय जांच जारी है। कुछ दिन पहले ही सीमाशुल्क अधिकारियों ने मामले के सिलसिले में शिवशंकर से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी।

उच्च स्तर के अधिकारी शिवशंकर के खिलाफ आरोपों की जांच कर रहे हैं

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि उच्च स्तर के अधिकारी शिवशंकर के खिलाफ आरोपों की जांच कर रहे हैं और उनकी सरकार इस मामले में गड़बड़ी करने वाले किसी का संरक्षण नहीं करेगी। मामले में एनआईए भी जांच कर रही है। सीमा शुल्क विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि क्या शिवशंकर ने मुख्य आरोपी सरित, स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को किसी तरह की मदद मुहैया कराने के लिए अपने पद का इस्तेमाल किया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने पांच जुलाई को 30 किलोग्राम सोना जब्त किया था।

इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी गई। उसने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून के तहत चार आरोपियों सरित, स्वप्ना सुरेश, संदीप नायर और फासिल फरीद पर मुकदमा दर्ज किया। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने मुख्यमंत्री विजयन पर निशाना साधते हुए पूछा कि सोने की तस्करी मामले में सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा पूछताछ किए जाने के बावजूद पूर्व आईटी सचिव एम शिवशंकर को निलंबित क्यों नहीं किया गया।

आरोप लगने के बाद शिवशंकर को पद से हटा दिया गया। पूछताछ के बाद उन्हें निलंबित करने के बारे में लगाए जा रहे अटकल संबंधी सवाल पर विजयन ने कहा कि शिवशंकर के खिलाफ लगे आरोपों के संबंध में राज्य सरकार के सबसे शीर्ष अधिकारी (मुख्य सचिव) जांच कर रहे हैं।

जांच रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर से सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोना तस्करी मामले में करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। इस सनसनीखेज मामले की जांच के संबंध में नौकरशाह को अधिकारियों के समक्ष पेश होने का नोटिस जारी किया गया था जिसके बाद मंगलवार को शाम करीब पांच बजकर 15 मिनट पर वह पेश हुए। देर रात तक पूछताछ चलती रही जिसके बाद सीमा शुल्क अधिकारी शिवशंकर को उनके घर लेकर गए। 

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयनप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला