लाइव न्यूज़ :

कासगंजः  मंगेतर को बंधक बनाकर 10 अप्रैल को किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म?, 8 में से 3 युवकों ने किया हैवानियत, 5,000 रुपये और सोने की बाली लूटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2025 18:39 IST

Kasganj: पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र में 10 अप्रैल को एक किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के समय किशोरी अपने मंगेतर के साथ वापस घर लौट रही थी। किशोरी जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय में अपना राशन कार्ड बनवाने गई थी।बंधक बनाकर उनके 5,000 रुपये और किशोरी की सोने की बाली लूट ली थी।

Kasganj: कासगंज जिले के सदर कोतवाली थानाक्षेत्र में 10 अप्रैल को एक किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने और उसके मंगेतर को बंधक बनाकर पीटने के सभी आठ आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सोमवार को बताया कि इस मामले में अभी तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा पुलिस इस घटना में शामिल और दो लोगों की तलाश कर रही है जिनके नाम जांच के दौरान सामने आए। पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र में 10 अप्रैल को एक किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

घटना के समय किशोरी अपने मंगेतर के साथ वापस घर लौट रही थी। किशोरी जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय में अपना राशन कार्ड बनवाने गई थी। दुष्कर्म पीड़िता द्वारा 12 अप्रैल को कासगंज थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक आठ लोगों में से तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि अन्य युवकों ने उसे और उसके मंगेतर की पिटाई की।

इन आठ लोगों ने दोनों को बंधक बनाकर उनके 5,000 रुपये और किशोरी की सोने की बाली लूट ली थी। उन्होंने किशोरी के मंगेतर के मोबाइल से जबरदस्ती 5,000 रुपये अंतरित भी करवाएए। किशोरी ने कहा कि शुरुआत में उसने डर के कारण इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।

पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 70 (सामूहिक दुष्कर्म), 126(2) (बंधक बनाना), 308(5) (वसूली), 351 (3) (आपराधिक भय), 303 (2) (धार्मिक भावनाएं आहत करने के इरादे से अपशब्द कहना) और पॉक्सो अधिनियम की धारा पांच एवं छह के तहत प्राथमिकी दर्ज की। किशोरी और उसका मंगेतर अलग अलग जाति से हैं

। इनके परिजन शादी के लिए राजी हो गए थे। लेकिन चूंकि ये नाबालिग हैं, इसलिए शादी नहीं हो सकी। किशोरी के मंगेतर की मां ने कहा कि उसका बेटा 17 साल का है जिसकी वजह से शादी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि जहां किशोरी ठाकुर समुदाय से है, वहीं लड़का लोधी समुदाय से है। पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच चल रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने