लाइव न्यूज़ :

नहा रही थीं, तो देवर गिरीश और ससुर लक्ष्मण ने खिड़की से वीडियो बनाने की कोशिश की, विरोध किया तो गाली-गलौज और मारपीट, भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना सिंह से उत्पीड़न

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2025 10:21 IST

देवर गिरीश और ससुर लक्ष्मण सिंह ने खिड़की से उनका वीडियो बनाने की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया, तो कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की गई।

Open in App
ठळक मुद्देलाइसेंसी राइफल निकाली और उन्हें धमकाते हुए कहा, ‘‘मैं तुम्हें गोली मार दूंगा।’’ बहन ने आरोप लगाया कि देवर राजेश ने धारदार चाकू से हमला किया, हाथ में चोट आईदोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कासगंजः पड़ोसी कासगंज जिले की सहावर थाना पुलिस ने फर्रुखाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मुकेश राजपूत की बहन से उत्पीड़न की शिकायत पर रविवार को उनके ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार अपनी शिकायत में सांसद की बहन रीना सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके ससुर लक्ष्मण सिंह, देवर राजेश और गिरीश ने उन पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। उनका दावा है कि रविवार दोपहर जब वह बाथरूम में नहा रही थीं, तो उनके देवर गिरीश और ससुर लक्ष्मण सिंह ने खिड़की से उनका वीडियो बनाने की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया, तो उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की गई।

रीना सिंह का दावा है कि उनके ससुर ने अपनी लाइसेंसी राइफल निकाली और उन्हें धमकाते हुए कहा, ‘‘मैं तुम्हें गोली मार दूंगा।’’ उनके ससुर ने कथित तौर पर उन्हें डंडे से भी मारा। सांसद की बहन ने आरोप लगाया कि उनके देवर राजेश ने उन पर धारदार चाकू से हमला किया, जिससे उनके हाथ में चोट आई, जबकि गिरीश ने भी उन पर लोहे की रॉड से हमला किया।

पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में रीना सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद भी उन्हें धमकियां मिल रही हैं। सहावर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) चमन कुमार गोस्वामी ने बताया कि शिकायत के आधार पर लक्ष्मण सिंह, राजेश और गिरीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथBJP government of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...