लाइव न्यूज़ :

कासगंजः सब्जी में नमक अधिक, पति रामू ने सीढ़ी पर खड़ी गर्भवती पत्नी ब्रजबाला को थप्पड़ मारा, असंतुलित होकर नीचे गिरने...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2025 10:55 IST

Kasganj: ढोलना थाना क्षेत्र के नगला ढक गांव में रामू नामक व्यक्ति ने सब्जी में नमक ज्यादा होने से नाराज होकर अपनी पत्नी ब्रजबाला (26) को थप्पड़ मार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसीढ़ी पर खड़ी थी और थप्पड़ मारे जाने से लड़खड़ाकर नीचे गिरने के कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी।पांच महीने की गर्भवती ब्रजबाला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।चिकित्सकों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

Kasganj: एटा से सटे कासगंज जिले में कथित रूप से सब्जी में नमक ज्यादा हो जाने से नाराज एक व्यक्ति ने सीढ़ी पर खड़ी अपनी गर्भवती पत्नी को थप्पड़ मार दिया जिससे असंतुलित होकर नीचे गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देत हुए कहा कि पीड़ित की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बृहस्पतिवार को बताया कि ढोलना थाना क्षेत्र के नगला ढक गांव में रामू नामक व्यक्ति ने बुधवार को कथित रूप से सब्जी में नमक ज्यादा होने से नाराज होकर अपनी पत्नी ब्रजबाला (26) को थप्पड़ मार दिया।

उन्होंने कहा कि पीड़िता घटना के वक्त सीढ़ी पर खड़ी थी और थप्पड़ मारे जाने से लड़खड़ाकर नीचे गिरने के कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उन्होंने बताया कि पांच महीने की गर्भवती ब्रजबाला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

भारती ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पति रामू गांव से फरार हो गया। वह गांव के बाहर एक मकान में छिपा था जहां से ग्रामीणों ने उसे पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। इस बीच, ब्रजबाला के परिजनों ने रामू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रामू के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे जिसका ब्रजबाला विरोध करती थी और इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने