लाइव न्यूज़ :

करनाल में बदमाशों ने राइस मिलर सिंगला के घर की घंटी बजाई और बरसाईं 15-16 गोलियां, जानिए फिर क्या हुआ...

By बलवंत तक्षक | Updated: January 5, 2021 12:51 IST

हरियाणा के करनाल में सेक्टर-8 में राइस मिलर सुभाष सिंगला रहते हैं. वे निसिंग और गौंदर गांवों में स्थित गौशालाओं के प्रधान भी हैं. इस संदर्भ में सिंगला ने पुलिस में शिकायत दी है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस आसपास के घरों के सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है. 15-16 गोलियां चलाकर बदमाश फरार हो गए. गोलियां गाड़ी के शीशे पर लगी हैं. घर के पिलर पर भी गोलियों के निशान हैं.

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के शहर करनाल में सोमवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे राइस मिलर सुभाष सिंगला के घर पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और फरार हो गए. बदमाशों ने राइस मिलर के घर की घंटी बजाई.

इससे पहले कि दरवाजा खुलता बाहर खड़े चार बदमाशों ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. इसमें घर के लोग बाल-बाल बच गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. तब तक बदमाश वहां से भाग निकले. पुलिस ने मौके से गोली के कई खाली खोल बरामद किए हैं.

वारदात को करनाल के सेक्टर-8 में अंजाम दिया गया. यहां राइस मिलर सुभाष सिंगला रहते हैं. वे निसिंग और गौंदर गांवों में स्थित गौशालाओं के प्रधान भी हैं. इस संदर्भ में सिंगला ने पुलिस में शिकायत दी है. उसमें उन्होंने कहा है कि सुबह परिवार के सभी लोग घर के अंदर थे.

घंटी बजने पर जब गेट खोलने के लिए उनकीपत्नी कमरे से बाहर आईं तो अचानक 15-16 गोलियां चलाकर बदमाश फरार हो गए. गोलियां गाड़ी के शीशे पर लगी हैं. घर के पिलर पर भी गोलियों के निशान हैं. मौके पर पहुंचे डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों के बयाान दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है.

पुलिस आसपास के घरों के सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है. उधर, राज्य के गुरु ग्राम जिले के भोंडसी थाना इलाके में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें दो बदमाशों को गोलियां लगी हैं. तीन मौके से फरार हो गए.

फायरिंग में एक पुलिसकर्मी के भी बाजू में गोली लगी है. दोनों घायल इनामी बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस की क्र ाइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो सवार बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से इलाके में घूम रहे हैं. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने उनका पीछा किया और मुठभेड़ के बाद राजस्थान के इनामी बदमाश संदीप और हरियाणा के सुनील को गिरफ्तार किया. फरार हो गए तीन अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है.

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरक्राइम न्यूज हिंदीचंडीगढ़भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?