लाइव न्यूज़ :

जिजेश और प्रवीणा एक-दूसरे को जानते थे, 20 अगस्त को घर में लगा दी आग, 21 को प्रवीणा और 23 को जिजेश की अस्पताल में मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2025 11:34 IST

मय्यिल पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रवीणा की मौत के बाद पुलिस ने जिजेश पर हत्या का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देजिजेश का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।घटना में जिजेश भी गंभीर रूप से जल गया था।21 अगस्त को प्रवीणा की अस्पताल में मौत हो गई थी।

 

 

 

कन्नूरः उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में तीन दिन पहले एक महिला को आग के हवाले करने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति की भी बुरी तरह झुलसने के कारण शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी। व्यक्ति का नाम जिजेश था और वह कन्नूर जिले के इरिक्कुर के पास कुट्टावु का मूल निवासी था। पुलिस के अनुसार, जिजेश ने 20 अगस्त को कन्नूर जिले के उरुवांचल, कुट्टियाट्टूर निवासी अजीश की पत्नी प्रवीणा (39) को उसके घर में आग लगा दी थी। बाद में 21 अगस्त को प्रवीणा की अस्पताल में मौत हो गई थी।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि घटना में जिजेश भी गंभीर रूप से जल गया था और शनिवार को परियारम स्थित कन्नूर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जिजेश और प्रवीणा एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन पिछले कई सालों से उनके बीच कोई संपर्क नहीं था।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि जिजेश प्रवीणा की हत्या करने और आत्महत्या करने के इरादे से घर पहुंचा था। पड़ोसियों ने बताया कि घटना के समय प्रवीणा के ससुर, सास और रिश्तेदार के बच्चे घर पर थे। प्रवीणा का पति अजीश विदेश में है।

मय्यिल पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रवीणा की मौत के बाद पुलिस ने जिजेश पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद जिजेश का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने