लाइव न्यूज़ :

विवेक अंकल ने पापा को चाकू से मार डाला, बेटे ने मां को किया फोन, गले, पेट पर गोदा

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 23, 2025 15:34 IST

Kanadaiya murder:

Open in App
ठळक मुद्देपुरानी व्यावसायिक रंजिश चल रही थी। विवेक ने चिराग पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया।चिराग खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।

इंदौरः कनाड़िया थाना क्षेत्र में आज सुबह एक और खौफनाक वारदात हो गई। जहां एक युवक ने अपने ही पूर्व बिजनेस पार्टनर को बेरहमी से चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात और भी भयावह इसलिए हो गई क्योंकि हमला पीड़ित के मासूम बेटे के सामने किया गया। मासूम ने आंखों से अपने पिता को तड़पते देखा और तुरंत मां को फोन कर सबकुछ बताया। परिजनों के मुताबिक मृतक का नाम चिराग पिता देवेंद्र जैन (37) है, जो बिचौली मर्दाना स्थित विला नाइट सी-1 में पत्नी और बेटे के साथ रहता था। सुबह करीब सात बजे चिराग घर में बेटे के साथ मौजूद था, तभी करीब 7 बजे उसका पूर्व पार्टनर विवेक जैन वहां आ धमका। दोनों के बीच पुरानी व्यावसायिक रंजिश चल रही थी। देखते ही देखते विवेक ने चिराग पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया।

गले, पेट और शरीर के कई हिस्सों पर किए गए हमले से चिराग खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमले के दौरान चिराग की पत्नी घर के पास वर्कआउट के लिए गई हुई थी। अचानक बेटे का कॉल आया कि विवेक अंकल ने पापा को चाकू मार दिया। यह सुनकर पत्नी तुरंत घर लौटी और पति को लहूलुहान हालत में देख परिजनों को सूचना दी गई और चिराग को एमवाय अस्पताल ले जाया गया।

लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एडीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक मृतक और आरोपी 8 साल से साथ में काम कर रहे थे, जिनका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना के समय विवेक जैन निवासी रामावतार नगर तिलक नगर सुबह चिराग के घर पहुंचा और घरेलु चाकू से उस पर हमला कर मौके से फरार हो गया है।

उसकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजन दीपक जैन के अनुसार चिराग एग्रीकल्चर इंक्यूमेंट का कारोबार करता था और कुछ साल पहले विवेक जैन के साथ पार्टनरशिप में भी रहा। दोनों के बीच कारोबारी मतभेद के चलते संबंध बिगड़ गए और वे अलग हो गए थे। संभवतः इसी रंजिश को लेकर विवेक ने चिराग की हत्या की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरहत्याPoliceमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो