लाइव न्यूज़ :

कल्पेश याग्निक आत्महत्या मामलाः पत्रकार सलोनी अरोरा की तलाश में पुलिस, ब्लैकमेलिंग का आरोप

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 21, 2018 17:22 IST

भास्कर मुम्बई में पदस्थ महिला पत्रकार सलोनी अरोरा द्वारा कल्पेश याग्निक को ब्लैकमेल किये जाने की बात सामने आयी है।

Open in App

इन्दौर, 21 जुलाई: भास्कर के समूह सम्पादक कल्पेश याग्निक आत्महत्या मामले में इन्दौर पुलिस की एक टीम महिला पत्रकार सलोनी अरोरा की गिरफ्तारी के लिए मुम्बई सहित रतलाम, नीमच के ठिकानों में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिली। बताया जाता है कि मुम्बई के ठिकाने से पुलिस ने उसका मोबाइल और कुछ कागजात जब्त किये है। वही उसके खिलाफ लुक आऊट नोटिस भी जारी किया गया है। 

एमआईजी पुलिस ने बताया कि घरवालों तथा उनके ऑफिस के कुछ लोगों के बयान लिये है। जिसमें भास्कर मुम्बई में पदस्थ महिला पत्रकार सलोनी अरोरा द्वारा कल्पेश याग्निक को ब्लैकमेल किये जाने की बात सामने आयी है। पुलिस ने सलोनी अरोरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विजयनगर सीएसपी और इस मामले के जांचकर्ता जयंत राठौर के नेतृत्व में एक टीम मुम्बई गई थी। लेकिन आरोपी वहाँ नहीं मिली। उसके घर से पुलिस ने उसका मोबाइल फोन और कुछ अन्य दस्तावेज जब्त किये हैं।

सारी कार्यवाही मुम्बई पुलिस की मौजूदगी में इन्दौर पुलिस के अधिकारियों ने की। वही मोबाइल से जो सिम मिला है, वह भी फर्जी नाम और पते का बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम भी महिला पत्रकार की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है। आरोपी महिला पत्रकार रतलाम की रहने वाली है। वहाँ भी पुलिस ने दबिश दी। साथ ही नीमच में भी उसकी तलाश की जा रही है। इधर वह देश छोडकर न जाये इसलिए इन्दौर पुलिस ने एक लुक आऊट नोटिस भी जारी किया है।

घरवालों को थी ब्लैकमेलिंग की जानकारी

बताया जाता है कि कल्पेश याग्निक की पत्नी वा छोटे भाई नीरज याग्निक को सलोनी अरोरा द्वारा किये जा रहे ब्लैकमेलिंग की जानकारी थी। कई बार सलोनी ने नीरज याग्निक के फोन पर भी बात कर कल्पेश को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी। वह 5 करोड़ रुपये की मांग कर रही थी। 3 जुलाई को कल्पेश याग्निक भाई नीरज याग्निक के साथ इस मामले को लेकर एडीजी अजय शर्मा से मिले थे। उन्होंने सलोनी अरोरा द्वारा दिये जा रही धमकी के बारें में बताया था। 

उस वक्त उन्होनें मौखिक रुप से यह बाते कही थी। तब एडीजी ने उन्हें लिखित में शिकायत देने को कही थी। 6 जुलाई को कल्पेश और नीरज याग्निक आठ पेज का एक आवेदन एडीजी को सौंपा था। जिसमें उन्होनें उन्हें किस तरह सलोनी द्वारा प्रताडित किया जा रहा है उसका पूरा ब्यौरा दिया था। बताया जाता है कि सलोनी का फोन कल्पेश ने उठाना बन्द कर दिया तो उसने मैसेज भेज कर उनकी निजी जानकारियाँ यू-ट्यूब में जारी करने की धमकी दी थी। कहते हैं कि एक लिंक यू-ट्यूब की उनको भेजी भी थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?