लाइव न्यूज़ :

झारखंड: लॉकडाउन के बीच पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने कॉल गर्ल सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 22, 2020 17:52 IST

लॉकडाउन के दौरान रांची शहर में सैलून की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था.इस रैकेट के लिए लॉकडाउन से पहले ही कोलकाता से कॉलगर्ल मंगवाकर रखा था. इस मामले में पुलिस ने इममोरल ट्रैफिकिंग एक्ट और लॉकडाउन उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देरांची में लिपलॉक के नाम पर जिश्म फरोशी का धंधा चल रहा था.पुलिस ने छापेमारी कर कॉल गर्ल सहित चारों को गिरफ्तार कर लिया.

रांची: झारखंड में जारी कोरोना के कहर के बीच लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने की अपील की जा रही है, वहीं, लिपलॉक का खेल चलने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. राजधानी में लिपलॉक के नाम पर जिश्म फरोशी का धंधा चल रहा था. जिस्म के सौदगार लॉकडाउन में कस्टमर के लिए सैक्स रैकेट ऑपरेट कर रहे थे. पुलिस ने पार्लर की आड में सेक्स रैकेट के धंधे का एक खुलासा करते हुए कॉल गर्ल के साथ 3 ग्राहकों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  बताया जाता है कि लॉकडाउन के दौरान रांची शहर में सैलून की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था. जेले भेजे गए आरोपितों में मूल रूप से गिरिडीह और वर्तमान पता काके रोड निवासी सैलून के संचालक सुमन पंडित, सहयोगी स्टाफ मूल रूप से यूपी व वर्तमान कर्बला चौक निवासी कासिफ आलम, अरगोडा निवासी ग्राहक सरयू प्रसाद व एक कोलकाता निवासी कॉल गर्ल शामिल हैं. बताया जाता है कि ग्राहक जमीन के कारोबार से जुडा है. लालपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि सिद्धो-कान्हू पार्क के सामने स्थित स्लिम एंड शाइन सैलून में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर कॉल गर्ल सहित चारों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सभी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि सैलून पीछे के दरवाजे से खुलता था. इसका संचालक अपने नेटवर्क के जरिए और एजेंटों के माध्यम से ग्राहकों को बुलवाकर सेक्स रैकेट चला रहा था. लॉक डाउन में सैलून का दरवाजा सामने से बंद रखा जाता था. इस रैकेट के लिए लॉकडाउन से पहले ही कोलकाता से कॉलगर्ल मंगवाकर रखा था. इस मामले में पुलिस ने इममोरल ट्रैफिकिंग एक्ट और लॉकडाउन उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया गया है.

टॅग्स :झारखंडसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह