लाइव न्यूज़ :

झारखंड: PLFI नक्सली संगठन फंडिंग मामले में 10 जगह NIA का छापा, मिले कई अहम सुराग

By एस पी सिन्हा | Updated: February 29, 2020 19:47 IST

नवंबर, 2016 में नोटबंदी के वक्त पीएलएफआइ का सरगना दिनेश गोप अपनी ब्लैक मनी में से एक करोड रुपये को व्हाइट मनी में तब्दील करना चाहता था. रांची पुलिस को इसकी भनक मिल गई और 10 नवंबर, 2016 को दिनेश गोप के 25.30 लाख रुपये को पुलिस ने जब्त कर लिया.

Open in App
ठळक मुद्देटेरर फंडिंग के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छापामारी की है.पीएलएफआई से संबंध को लेकर एनआइए ने यह बड़ी कार्रवाई की है.

झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला में टेरर फंडिंग के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छापामारी की है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से संबंध को लेकर एनआइए ने यह बड़ी कार्रवाई की है.

एजेंसी की यह छापेमारी टेरर फंडिंग मामले की जांच से जुड़ी बताई जा रही है. शनिवार को एनआइए की टीम ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से जुड़े तीन लोगों के यहां एक साथ छापामारी की. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन लोगों के यहां छापामारी की गई, उनके नाम अमित जायसवाल, प्रकाश भुइयां और सीताराम जायसवाल हैं. अमित और प्रकाश तोरपा के रहने वाले हैं, जबकि सीताराम तपकारा थाना क्षेत्र के डिगरी गांव का रहने वाला है. नक्सलियों से सांठगांठ रखने वाले ये तीनों लोग पहले जेल की हवा खा चुके हैं. इन लोगों की संपत्ति भी जब्त की गयी थी. इन लोगों पर पीएलएफआइ के लिए फंडिंग करने का आरोप है. 

बताया जाता है कि ऐसे ही एक मामले में एक साल पहले (21 फरवरी, 2019) को राजधानी रांची के अलावा गुमला, खूंटी और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 10 ठिकानों पर एनआइए ने एक साथ छापामारी की थी. जिसमें पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप की ओर से किये गये निवेश से जुड़ी जानकारी थी. दिनेश गोप की दोनों पत्‍नी की गिरफ्तारी के बाद एनआइए को कई महत्‍वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर छापेमारी गई है. 

उल्लेखनीय है कि नवंबर, 2016 में नोटबंदी के वक्त पीएलएफआइ का सरगना दिनेश गोप अपनी ब्लैक मनी में से एक करोड रुपये को व्हाइट मनी में तब्दील करना चाहता था. रांची पुलिस को इसकी भनक मिल गई और 10 नवंबर, 2016 को दिनेश गोप के 25.30 लाख रुपये को पुलिस ने जब्त कर लिया. बताया गया कि एक करोड़ रुपये में से 25.30 लाख रुपये की यह पहली खेप रांची जिला के बेड़ों के रेखा पेट्रोल पंप के मालिक नंद किशोर महतो तक गुमला जिला के कामडारा निवासी ठेकेदार यमुना प्रसाद ने पहुंचाया था. बाद में इस मामले की जांच रांची पुलिस से एनआइए ने ले ली. इस मामले में दिनेश की पत्नी समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया.

टॅग्स :झारखंडएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला