लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी सिंहभूम 'मॉब लिंचिंग'?, शिवहर-मोतिहारी के 3 युवकों की हत्या?, गांव-गांव घूम कपड़े की फेरी लगाते...

By एस पी सिन्हा | Updated: October 9, 2024 16:04 IST

26 वर्षीय राकेश कुमार और 22 वर्षीय रमेश कुमार दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। बिहार के शिवहर जिला के पुरनहिया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ ठीकाहा के निवासी थे। तीसरा मृतक 24 वर्षीय तुलसी कुमार उर्फ तुलसी साह बिहार के मोतिहारी जिला के पताही का निवासी था।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों की पहचान बिहार के शिवहर व मोतिहारी जिला के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है। तीनों के शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में किया गया।शव मंगलवार की शाम जतरमा गांव में एक नदी के किनारे बरामद हुआ था।

रांचीः झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में 'मॉब लिंचिंग' में बिहार के तीन युवकों की हत्या का मामला सामने आया है। अति नक्सल प्रभावित जतरमा गांव में हुई इस घटना की भनक जब तक पुलिस को लगी तब तक तीनों के शव को बुरी तरह से क्षत-विक्षत कर दिया गया था। यह घटना सोमवार शाम ही हुई थी, लेकिन पुलिस को घटना की जानकारी काफी समय बाद मिली। वहीं बुधवार को पुलिस जांच में पुलिस को प्रथम द्रष्टया तीनों की हत्या तरह से मॉब लिंचिंग की जानकारी मिली। हत्या का कारण क्या है यह साफ नहीं हुआ है। लेकिन तीनों की निर्ममता से हत्या हुई है।

मृतकों की पहचान बिहार के शिवहर व मोतिहारी जिला के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है। 26 वर्षीय राकेश कुमार और 22 वर्षीय रमेश कुमार दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। दोनों बिहार के शिवहर जिला के पुरनहिया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ ठीकाहा के निवासी थे। वहीं तीसरा मृतक 24 वर्षीय तुलसी कुमार उर्फ तुलसी साह बिहार के मोतिहारी जिला के पताही का निवासी था।

तीनों के शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में किया गया। तीनों का शव मंगलवार की शाम जतरमा गांव में एक नदी के किनारे बरामद हुआ था। तीनों के बारे में कहा जाता है कि वे यहां के बंदगांव में रहकर गांव-गांव घूम कपड़े की फेरी लगाते थे। पुलिस को यह जानकारी मिली है कि तीनों रविवार को बाइक से कपड़ा बेचने गुदड़ी प्रखंड की कमरोड़ा पंचायत की तरफ निकले थे।

पर नहीं लौटे। बाद में उनके शव बरामद हुए। जिस इलाके में तीनों की हत्या हुई है, वह नक्सल प्रभावित इलाका माना जाता है। ऐसे में तीनों की हत्या के कारण क्या हैं? इसे लेकर पुलिस की ओर से अभी कुछ नहीं कहा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPoliceमॉब लिंचिंगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला