लाइव न्यूज़ :

झारखंड: लोहरदगा जिले में सनकी पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को जान से मारने की कोशिश की, फिर 4 साल की बेटी को जिंदा जलाया

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2022 16:10 IST

पप्पू तुरी ने अपनी चार साल की बेटी सोमारी कुमारी को घर के कमरे में बंद कर आग लगा दी। आग लगने की वजह से बच्ची सोमारी कुमारी 80 फीसदी तक जल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआग लगने की वजह से बच्ची सोमारी कुमारी 80 फीसदी तक जल गईग्रामीणों की सहायता से तत्काल सोमारी कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गयाजहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सोमारी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया

रांची: झारखंड के लोहरदगा जिले से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी को आग के हवाले कर दिया। घटना किस्को थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग गांव की बताई जा रही है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध के आरोप में आक्रोशित होकर अपनी 4 साल की बेटी को आग लगा दी। 

घटना के बाद बच्ची को ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

मामले में परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि पप्पू तुरी को संदेह था कि उसकी पत्नी हीरा देवी का किसी के साथ अवैध संबंध है। शुक्रवार की देर शाम पप्पू तुरी शराब के नशे में धुत होकर अपने घर आया। इसके बाद वह अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। पप्पू तुरी ने अपनी पत्नी को चाकू दिखाकर जान से मारने की कोशिश की।

पति की इस हरकत को देख पप्पू तुरी की पत्नी हीरा देवी घर से बाहर भाग गई। इसी बीच पप्पू तुरी ने अपनी चार साल की बेटी सोमारी कुमारी को घर के कमरे में बंद कर आग लगा दी। आग लगने की वजह से बच्ची सोमारी कुमारी 80 फीसदी तक जल गई है। 

स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से तत्काल सोमारी कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सोमारी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर लोग हैरान हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना को लेकर पीड़ित बच्ची की मां भी काफी खौफ में है।

टॅग्स :झारखंडक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये