लाइव न्यूज़ :

झारखंड सरकार ने यौन उत्पीड़न के आरोपी IAS अधिकारी सैयद रियाज अहमद को निलंबित किया

By शिवेंद्र राय | Updated: July 8, 2022 16:55 IST

झारखंड के खूंटी में तैनात IAS अधिकारी सैयद रियाज अहमद पर यौन उत्पीड़न के मामले में मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पहले रियाज अहमद की जमानत याचिका खारिज हुई, अब झारखंड सरकार ने उन्हें निलंबित भी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे2019 बैच के आईएएस आधिकारी हैं रियाज अहमदIIT की छात्रा से यौन उत्पीड़न का है आरोपफिलहाल जेल में हैं सैयद रियाज अहमद

खूंटी: यौन उत्पीड़न के आरोपी IAS अधिकारी सैयद रियाज अहमद पर झारखंड सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड सरकार ने सैयद रियाज अहमद को निलंबित कर दिया है। रियाज अहमद खूंटी में एसडीएम के पद पर तैनात थे। रियाज अहमद पर पार्टी में शराब पीकर IIT की स्टूडेंट से गंदी हरकत करने का आरोप है। इस मामले में रियाज अहमद की गिरफ्तारी हो चुकी है और अब वो जेल में हैं। रियाज अहमद को निलंबित करने का आदेश झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया।

ये था पूरा मामला

बीती एक जुलाई को एसडीएम सैयद रियाज अहमद के घर पर पार्टी हुई थी। इस पार्टी में समर इंटर्नशिप के लिए आए आईआईटी मंडी के छात्र छात्राएं शामिल थे। पार्टी में शराब का सेवन भी किया गया। इसी पार्टी में शामिल एक छात्रा ने रियाज अहमद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया और एफआईआर दर्ज कराई।

एफआईआर दर्ज होने के बाद 2019 बैच के आईएएस आधिकारी रियाज अहमद को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

खारिज हुई जमानत याचिका

बीते बुधवार को सैयद रियाज अहमद की तरफ से जमानत की याचिका डाली गई थी लेकिन सीजेएम ने उनकी याचिका खारिज कर दी। बता दें कि यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल भेजे गए रियाज अहमद की पत्नी रेना जमील भी खूंटी पहुंच चुकी हैं। मूल रूप से धनबाद की रहनेवाली रेना जमील भी आइएएस हैं और छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसडीएम के पद पर तैनात हैं।

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनJharkhand Policeकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतबिहार में 1 अप्रैल से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान?, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- यातायात, स्वच्छता और नागरिक सुविधा पर दें ध्यान?

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार