लाइव न्यूज़ :

Jharkhand: छोटी बहन के सामने बड़ी बहन से रेप, खुद को पुलिस बताकर की घिनौनी हरकत; 2 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2025 15:27 IST

Jharkhand Rape:  महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है

Open in App

Jharkhand Rape: झारखंड के पलामू जिले में 22 वर्षीय एक युवती के साथ उसकी छोटी बहन के सामने दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पलामू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रीष्मा रमेशन ने बताया कि युवती ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह और उसकी बहन आजीविका की तलाश में पंजाब जाने के लिए डाल्टनगंज स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं और दो व्यक्ति, जो खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे, उन्हें एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।

एसपी ने कहा, "दोनों बहनों को चैनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां दोनों व्यक्तियों ने बड़ी बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।"

रमेशन ने बताया, "अपराध के बाद, जब दोनों व्यक्ति उन्हें मोटरसाइकिल पर डाल्टनगंज स्टेशन ले जा रहे थे, तो छोटी बहन दोपहिया वाहन से कूद गई और शोर मचाया। इसके बाद वहां एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।"

एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

टॅग्स :झारखंडरेपJharkhand Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास