लाइव न्यूज़ :

घर लौट रही नाबालिग के साथ दरिंदों ने किया गैंगरेप, फिर वीडियो बनाकर दोस्तों के बीच कर दिया वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2021 19:36 IST

गोड्डा एसपी वाईएस रमेश ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पर भी इस मामले की देर से जांच करने का आरोप लगाया गया है।

झारखंड में गोड्डा जिले के पोडैयाहाट थाना ईलाके में एक 13 वर्षीय नाबालिग के लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। घटना का अंजाम तब दिया गया जब लडकी जलसा देख कर घर लौट रही थी। इसी दौरान नाबालिग के साथ 3 युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग के साथ घटित इस घटना को लेकर पोडैयाहाट थाना में सामूहिक दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस के द्वारा एक आरोपी मो. फारूख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, बाकी 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना 7 मार्च की देर रात की है। 

बताया जाता है कि पोडैयाहाट के एक गांव में 7 मार्च की रात जलसा का आयोजन किया गया था। लड़की भी जलसा में शामिल हुई थी। रात के वक्त जलसा देख कर घर लौटने के क्रम में आरोपी अब्दुल्ला ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर नाबालिग को जबरन ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता और उसकी मां ने बताया कि आरोपी अब्दुल्ला ने अपने दोस्त असलम और फारूख को फोन कर बुलाया था। 

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपियों ने न केवल उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसका वीडियो भी बनाया। इसे अपने दोस्तों के बीच वायरल किया। जब इस घटना की शिकायत की तो गांव स्तर पर पंचायती की गई थी तो पंचों के द्वारा पीड़िता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए जुर्माने के रूप में राशि तय की थी। लेकिन आरोपी पक्ष के लोगों के द्वारा उक्त राशि को देने से इंकार कर दिया गया। इसको लेकर पीड़ित पक्ष 9 मार्च, 2021 को थाना पहुंचा तथा पुलिस को इसकी शिकायत की।

वहीं, शिकायत मिलते ही पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी मो. फारूख से गिरफ्तार किया। इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं, पीड़ित पक्ष ने इस मामले में पुलिस पर देर से कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया है। उनलोगों का कहना है कि देर से कार्रवाई होने के कारण 2 अन्य आरोपी फरार हो गये। वहीं, गोड्डा के पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने बताया कि 'नाबालिग द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार उसके साथ तीन युवकों ने सात मार्च को एक धार्मिक जलसे के दौरान सामूहिक दुष्कर्म किया। 

जिनमें से फारुख शाह को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पोडैयाहाट थाना मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर एक गांव में यह वारदात हुई। रमेश ने बताया कि एक आरोपी फारुख शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी असलम शाह और अब्दुल्ला सलीम अभी भी फरार हैं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। 

टॅग्स :क्राइमगैंगरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी संतान बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो