लाइव न्यूज़ :

झारखंड: प्रेमी जोड़े को रोमांस करने पर दी गांव वालों ने सजा, 20 घंटे तक रखा नंगा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 15, 2018 20:33 IST

वहीं, मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आज दोनों को मुक्त कराया। वैसे, प्रेमी जोडे का झाडी में रोमांस करने के मामले ने नया मोड ले लिया है।

Open in App

रांची,15 अक्टूबर: झारखंड के साहेबगंज जिले के मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र में रविवार को ग्रामीणों के द्वारा प्रेमी जोड़े को झाड़ी में से पकड़ कर करीब 20 घंटे तक नग्न कर बंधक बनाए रखने का मामला सामने आया है। साथ ही उनके कपड़े उतरावाकर उनके साथ बदसलूकी भी किये जाने और उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिये जाने की बात बताई जा रही है।

वहीं, मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आज दोनों को मुक्त कराया। वैसे, प्रेमी जोडे का झाडी में रोमांस करने के मामले ने नया मोड ले लिया है। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने प्रेमी जोडा को आपत्तिजनक स्थिति में झाडियों में देखा। उसके बाद लोगों ने उन्हें पकड़कर बंधक बना लिया। ग्रमीणों ने पहले दोनों के कपडे उतरवाए और रस्सी से बांधकर उनके साथ बदसलूकी भी की।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझा कर प्रेमी जोडों को मुक्त कराया। वहीं, पूरे मामले पर एसपी एचपी जनार्दन ने कहा कि थाना में पीडिता ने लडके पर रेप का आरोप लगाया है। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। लेकिन इस वीडियो को वायरल करनेवालों को जल्द से जल्द पकडने का दावा किया है। इधर, लोगों का कहना है कि दोनों पति-पत्नी थे युवती आदिवासी थी और लड़का मुसलमान था। गांव वालों का विरोध इस बात का था कि आदिवासी से शादी करके उसने उसका धर्म नष्ट कर दिया है इसलिए दोनों को सजा दिया गया है। फिलहाल जांच के बाद ही मामले से पर्दा उठेगा।

वहीं, बताया जा रहा है कि 20 घंटे तक नग्न अवस्था में कथित प्रेमी जोडों को बंधक बनाकर रखा गया। ग्रामीण युवाओं ने दोनों के कपडे उतरवाए और रस्सी से बांध दी। दोनों पुलिस तक नहीं पहुंचाने और समाज के लोक लज्जा से बचने के लिए सब कुछ किया जो ग्रामीण युवा कहते गए। वहीं, कुछ युवा उनकी वीडियो बनाते रहे और बाद में उसे वायरल कर दिया गया।

टॅग्स :झारखंडक्राइमयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये