लाइव न्यूज़ :

चतरा में भतीजे ने भागकर मौसी से की शादी, बेटा-बाप बन गए साढ़ू, दोनों करीब एक साल से रिश्ते में थे

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2021 17:31 IST

झारखंड में  चतरा के रक्सी गांव का मामला है।  प्रेमी युगल ने सदर थाना में जाकर सरेंडर कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने प्रेमी युगल के बालिग होने के कारण दोनों के परिजनों को बुलाकर दोनों को छोड़ दिया गया।दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया और शिव मंदिर में शादी रचा ली।युवक हैदराबाद की एक निजी कंपनी में काम करता है।

रांचीः झारखंड में मौसी-भतीजे के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने रिश्ते में मौसी लगने वाली युवती से भागकर शादी कर ली।

चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के रक्सी गांव के रहने वाले सोनू राणा का अपनी ही चचेरी मौसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों करीब एक साल से रिश्ते में थे। उसने हेरू डैम स्थित शिव मंदिर में विवाह कर लिया। अब स्थिति ऐसी हो गई है कि इस शादी के बाद बेटा बाप का साढू बन गया है और जो लड़के की मां की बहन हुआ करती थी, वही बहन अब सास बन गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चतरा के रक्सी गांव का रहने वाले अशोक राणा का पुत्र लक्ष्मण ऊर्फ सोनू राणा का प्रेम प्रसंग अपनी ही चचेरी मौसी सोनी कुमारी के साथ पिछले एक वर्ष से चल रहा था। सोनी राजपुर थाना क्षेत्र के कैंडीनगर गांव निवासी इंद्रदेव राणा की पुत्री है। दोनों अक्सर एक दूसरे से मुलाकात करते थे और खूब फोन पर बातें भी होती थी। बाद में दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया और शिव मंदिर में शादी रचा ली। इस शादी की सूचना जैसे ही गांव लोगों के साथ साथ घर वालों को हुई, इसका विरोध लोगों ने करना शुरू कर दिया, यही नही दोनों के घरवालों ने इस विवाह का विरोध किया।

विरोध बढञता देख दोनों किसी तरह वहां से फरार हो गए और रात किसी अज्ञात जगह पर बिताने के बाद दोनों अगले दिन सदर थाने में पहुंच गए और अपनी पूरी कहानी सुनाई। चूंकि दोनों बालिग थे और अपनी मर्जी से शादी की थी इसलिए पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर समझाया और पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया। इसके बाद भी परिजन नहीं माने लेकिन शादीशुदा जोड़ा साथ रहने पर अड़ा रहा।

युवक हैदराबाद की एक निजी कंपनी में काम करता है और उसका कहना है कि वह शादी के बाद पत्नी को साथ रखेगा। वहीं दोनों के घर में काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और किसी तरह ग्रामीणों ने माहौल को शांत कराया और अभिभावकों को समझाकर हालात सामान्य बनाने की कोशिश की।

दोनों पक्ष की उपस्थिति में पुलिस ने शपथ पत्र भरा कर सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। परिजन वर-वधू को अपने साथ ले गए। इस तरह बाप व बेटे साढ़ू व दोनों बहन सास व बहू बन गई। यह शादी क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

टॅग्स :झारखंडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो