बुरे फंसे भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, एक और मामला दर्ज, जाली डिग्री पर FIR

By एस पी सिन्हा | Published: August 29, 2020 06:37 PM2020-08-29T18:37:47+5:302020-08-29T18:37:47+5:30

जालसाजी का एक और मामला उनके साथ जुड़ गया है. हालांकि, कहा जा रहा है कि भाजपा की स्वच्छ छवि पर एक नया दाग सामने आ रहा है. अवैध संपत्ति के विवाद के बाद अब डिग्री विवाद ने पूरी क्षवि को धूमिल करने की स्थिति उत्पन्न कर दी है.

jharkhand BJP MP Nishikant Dubey another case registered FIR fake degree | बुरे फंसे भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, एक और मामला दर्ज, जाली डिग्री पर FIR

तीन प्राथमिकी के शिकायतकर्ता विष्णुकांत झा हैं और एक प्राथमिकी देवघर निवासी शशि सिंह की पत्नी किरण सिंह ने दर्ज कराई है. (file photo)

Highlightsजानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता विष्णुकांत झा ने देवघर के नगर थाने में आवेदन देकर सांसद निशिकांत के फर्जी डिग्री होने की शिकायत की थी.यह मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने की पुष्टि देवघर नगर थाना के प्रभारी ने की है.झामुमो की तरफ से कहा गया है कि उनकी डिग्री फर्जी है. जिसे दिल्ली विश्वविद्यालय ने पुख्ता किया है.

रांचीः भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर अब एक और मामला दर्ज हुआ है. यह मामला देवघर के नगर थाने में दर्ज कराया गया है. कभी मुफलीसी में जिंदगी जीने वाले निशिकांत दूबे आज अकूत संपत्ति के मालिक होने का विवाद सुर्खियों में है ही कि अब उनके खिलाफ फर्जी डिग्री लेने का भी मामला सामने आ गया है.

अर्थात जालसाजी का एक और मामला उनके साथ जुड़ गया है. हालांकि, कहा जा रहा है कि भाजपा की स्वच्छ छवि पर एक नया दाग सामने आ रहा है. अवैध संपत्ति के विवाद के बाद अब डिग्री विवाद ने पूरी क्षवि को धूमिल करने की स्थिति उत्पन्न कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता विष्णुकांत झा ने देवघर के नगर थाने में आवेदन देकर सांसद निशिकांत के फर्जी डिग्री होने की शिकायत की थी. जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने की पुष्टि देवघर नगर थाना के प्रभारी ने की है.

शिकायतकर्ता झा ने आवेदन में कहा है कि 28 जुलाई को झारखंड मुक्ति मोर्चा के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट हुआ, जिसमें निशिकांत दुबे पर दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री लेने संबंधी बातों का उल्लेख है. झामुमो की तरफ से कहा गया है कि उनकी डिग्री फर्जी है. जिसे दिल्ली विश्वविद्यालय ने पुख्ता किया है. उसमें आगे लिखा गया है कि सांसद निशिकांत दुबे अपनी चुनावी सभाओं में अपने आपको दिल्ली विश्वविद्यालय से पासआउट बताते हैं और लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि उनकी बड़ी-बड़ी कंपनियों में पैठ है. वो लोगों को रोजगार दिला सकते हैं.

ऐसा कहना एक भ्रामक चुनावी घोषणा है. जिससे जनता ठगी जाती है. निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी अनामिका गौतम पर अलग-अलग मामलों में अभी तक चार प्राथमिकी दर्ज हो चुके हैं. इनमें से तीन प्राथमिकी के शिकायतकर्ता विष्णुकांत झा हैं और एक प्राथमिकी देवघर निवासी शशि सिंह की पत्नी किरण सिंह ने दर्ज कराई है.

दो मामले जो सांसद की पत्नी अनामिका पर दर्ज हैं वो देवघर के एलओकेसी धाम में पैसे को लेकर गडबडी का है. वहीं एक प्राथमिकी देवघर में शिवधाम नाम की प्रॉपर्टी को लेकर हुआ है. इस प्रॉपर्टी में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर आरोप लगाये गये हैं.

वहीं, चौथा प्राथमिकी सांसद निशिकांत दुबे पर फर्जी सर्टिफिकेट के मामले को लेकर हुआ है. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि विवादों में घिरे निशिकांत दूबे के कारन भाजपा के क्षवि पर भी प्रश्नचिन्ह लगने लगे हैं. इसतरह यह मामला अब झारखंड में जोर पकड़ता जा रहा है.

Web Title: jharkhand BJP MP Nishikant Dubey another case registered FIR fake degree

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे