लाइव न्यूज़ :

झांसीः श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 महिलाओं की मौत और 12 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2025 21:28 IST

गुरसराय थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मऊरानीपुर इलाके के टकटोली गांव के रहने वाले तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालु नवरात्र पर जवारे लेकर मध्य प्रदेश के रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देघायलों को पुलिस द्वारा गुरसराय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Jhansi:उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी और 12 से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सभी श्रद्धालु मऊरानीपुर क्षेत्र से मध्यप्रदेश के रतनगढ़ माता मंदिर जवारे लेकर जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया।

पुलिस ने बताया कि गुरसराय थानाक्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जा रहा है। गुरसराय थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मऊरानीपुर इलाके के टकटोली गांव के रहने वाले तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालु नवरात्र पर जवारे लेकर मध्य प्रदेश के रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि दोपहर करीब एक बजे जब यह ट्रैक्टर गुरसराय घटोरिया मोड़ से गुजर रहा था कि तभी सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में लिधौरा गांव की रहने वाली रजनी (28) की मौके पर ही मौत हो गयी और घायलों को पुलिस द्वारा गुरसराय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

लेकिन गंभीर स्थिति होने के कारण उन्हें झांसी के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लिए स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान टकटोली निवासी कलादेवी (60) और सल्लो देवी (70) की मौत हो गयी। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 12 से अधिक लोगों का इलाज जारी है, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कर्नाटक में कार के परिसर में घुसने से तीन महिलाओं की मौत

कर्नाटक के हुबली में नूलवी क्रॉस के पास शनिवार रात को एक कार के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक लिंगराज नगर की रहने वाली थीं। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि महिलाएं वरुर गांव से हुबली की ओर जा रही थीं तभी नूलवी क्रॉस के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और फिर एक परिसर में जा घुसी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी