लाइव न्यूज़ :

पति को छोड़ दी और किशोरी से प्यार?, 22 वर्षीय महिला ने बनाए समलैंगिक संबंध और घर से लेकर फरार, पटना में पुलिस ने किया अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: February 24, 2026 16:07 IST

जहानाबादः गिरफ्तार महिला को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।पालीगंज थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।छोटी देवी और नाबालिग लड़की रिश्तेदार लगती है।

जहानाबादःबिहार में जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के टेहटा थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय महिला द्वारा अपनी रिश्तेदार किशोरी के साथ समलैंगिक संबंध बनाते हुए, उसको बहला फुसलाकर ले भागने का आरोप लगा है। दरअसल महिला अपने पति को छोड़ चुकी है, उसका दिल अचानक एक किशोरी पर आ गया। किशोरी भी कोई और नहीं बल्कि उसकी रिश्तेदार ही है।

मौका पाते ही महिला घर से किशोरी को बहला फुसलाकर फरार हो गई। बताया जाता है कि किशोरी के गायब होते ही परिजनों ने टेहटा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, महिला किशोरी के साथ शादी करने की तैयारी में थी, तभी किशोरी को बरामद करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। एक सप्ताह पूर्व किशोरी को अगवा किया गया था। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि अगवा करने वाली आरोपित महिला छोटी देवी को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि छोटी देवी और नाबालिग लड़की रिश्तेदार लगती है। छोटी देवी को नाबालिग लड़की से प्यार हो गया था और उससे शादी करना चाहती थी। इसी कारण उसे बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग गई थी। महिला अपने पति को छोड़ कर अकेली रहती थी।

आपस में रिश्तेदार होने के कारण बच्ची के घर अक्सर आती जाती थी, इसी बीच प्यार हो गया और शादी करने की नीयत से उसे अपने साथ लेकर फरार हो गई थी। गिरफ्तार महिला को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...