लाइव न्यूज़ :

पूर्वांचल के बाहुबली नेता और बसपा से सांसद रहे धनंजय सिंह गिरफ्तार, जानें क्या है आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 11, 2020 10:55 IST

धनंजय सिंह 27 साल की उम्र में साल 2002 में रारी (अब मल्हनी) विधानसभा सीट से ने निर्दलीय चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। साल 2009 में धनंजय सिंह जौनपुर लोकसभा सीट से बसपा की टिकट पर चुनाव जीते थे।

Open in App
ठळक मुद्देजौनपुर पुलिस ने 10 मई की शाम धनंजय सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार किया। धनंजय सिंह के साथ ही उनके सहयोगी विक्रम सिंह नामक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। 

जौनपुर: पूर्वांचल के बाहुबली नेता और बहुजन समाज पार्टी (BSP) से सांसद रहे धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) को पुलिस ने जौनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। धनंजय सिंह पर जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल को अपहरण और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद धनंजय सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

News18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह को रविवार (10 मई) को देर शाम पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार किया है। पचहटिया स्थित जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने लाइन बाजार थाने में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करारक अपहरण और धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को भारी पुलिस बल के साथ आवास से गिरफ्तार किया है। धनंजय सिंह के साथ ही उनके सहयोगी विक्रम सिंह नामक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। 

बसपा नेता  धनंजय सिंह सिंह का राजनीति सफर 

27 साल की उम्र में साल 2002 में रारी (अब मल्हनी) विधानसभा सीट से धनंजय सिंह ने निर्दलीय चुनाव जीता था और विधानसभा पहुंचे थे। दोबारा इसी सीट पर धनंजय सिंह सिंह JDU के टिकट से जीते। 2009 में धनंजय सिंह बसपा में शामिल हो गए और 2009 के लोकसभा चुनाव में वह जौनपुर से सांदस बने। 2011 में बसपा ने उन्हें अपनी पार्टी से निकाल दिया था। 2014 लोकसभा चुनाव में धनंजय सिंह निर्दलीय चुनाव लड़े लेकिन हार गए थे। 2017 में धनंजय सिंह मल्हनी सीट से निषाद पार्टी के बैनर से विधानसभा चुनाव लड़े थे, तब दूसरे स्थान पर रहे थे। 

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)उत्तर प्रदेशजौनपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस