जमशेदपुरः 60 वर्षीय व्यक्ति सांप दिखाकर पैसे कमाता था, गले में लिपटे अजगर ने गला जकड़ा, दम घुटने से मौत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2024 21:19 IST2024-08-29T21:16:19+5:302024-08-29T21:19:35+5:30
Jamshedpur: मानगो थाने के प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सांकेतिक फोटो
Highlightsगले में लटका सांप लोगों को दिखाकर पैसे कमाता था। सांप पकड़ने वाले एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया।
Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर शहर में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की तब मौत हो गई जब उसके गले में लिपटे अजगर ने कथित रूप से से उसका गला जकड़ लिया। 60 वर्षीय व्यक्ति अपने गले में लटका सांप लोगों को दिखाकर पैसे कमाता था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय घटी जब पीड़ित हेमंत सिंह शहर में मानगो क्षेत्र के डिमना रोड पर था।
इस घटना के बाद अजगर क्षेत्र में इधर-उधर घूमने लगा और सांप पकड़ने वाले एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में अजगर को वन विभाग को सौंप दिया गया। मानगो थाने के प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।