लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः आतंकवादियों ने घर में घुसकर एक युवक को उतारा मौत के घाट  

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 25, 2018 14:41 IST

इस हत्याकांड को लेकर पुलिस का कहना है कि उन्होंने वागे का गला रेत दिया, जिसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

Open in App

श्रीनगर, 25 मईः जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादियों ने एक स्थानीय नागरिक की हत्या कर कर दी है, जिसका नाम मुहम्मद याकूब वागे और वह बांदीपोरा जिले का रहने वाला है। आतंकियों ने जिले के हाजिन क्षेत्र में उसके घर में गुरुवार देर रात घुसकर हत्या की इस संबंध में पुलिस का कहना है कि उन्होंने वागे का गला रेत दिया, जिसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि इस हत्याकांड के पीछे आतंकवादी संगठन एलईटी का हाथ है, जिसमें स्थानीय एलईटी आतंकवादी सलीम परे का हाथ हो सकता है। इधर, आतंकवादियों ने गुरुवार को जम्मू में एक बस स्टैंड पर एक ग्रेनेड हमला कर कर दिया, जिसमें एक थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि श्रीनगर में सीआरपीएफ के एक शिविर पर इसी तरह का एक दूसरा हमला किया गया। हालांकि दूसरे हमले में कोई घायल नहीं हुआ। 

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक गुप्ता ने इस मामले में बताया था कि बस स्टैंड इलाके में रात ग्रेनेड से हमला किया गया। संदिग्ध आतंकियों ने एक पुलिस वाहन पर ग्रेनेड फेंका। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि थाना प्रभारी को मामूली चोटें आईं। 

आपको बता दें, 2017 में सुरक्षाबलों ने घाटी में 206 आतंकियों को ढेर किया है। साथ ही 75 युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाकर खड़ा किया है। ये वो युवक थे, जो या तो आतंक के साथ जुड़ चुके थे या फिर जुड़ने वाले थे। सीजफायर उल्लंघन और आतंकियों से मुठभेड़ में भी जवानों की शहादत बढ़ी है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सेना हर तरह का प्रयास कर रही है। 

टॅग्स :हत्याकांडआतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल