शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी गिरफ्तार, 9 एमएम पिस्तौल, दो मैगजीन बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Published: June 12, 2020 05:58 PM2020-06-12T17:58:02+5:302020-06-12T17:58:02+5:30

कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस की जारी मुहिम हर दिन सफलता हासिल कर रही है। घाटी में बने शांति के माहौल को बर्बाद करने की साजिश रच रहे आतंकवादी संगठन भी सुरक्षाबलों के कसते जा रहे शिकंजे से परेशान हैं।

Jammu and Kashmir pakistan Lashkar-e-Taiba terrorist arrested Shopian 9 mm pistol two magazines recovered | शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी गिरफ्तार, 9 एमएम पिस्तौल, दो मैगजीन बरामद

पुलिस ने बताया कि वह जाकिर से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

Highlightsलश्कर-ए-तैयबा ने हाल ही में आतंकी बने एक युवक को जैनपोरा व उसके साथ सटे इलाकों में कुछ खास लोगों की हत्या का जिम्मा सौंपा है। यह आतंकी खोजपोरा में अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक जगह विशेष पर छिपा हुआ था। पुलिस ने सेना की 1 आरआर के जवानों के साथ मिलकर उसे पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया था।

जम्मूः शोपियां में एक टार्गेट किलिंग की साजिश को नाकाम बनाते हुए लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 9 एमएम पिस्तौल, उसकी दो मैगजीन और कुछ राउंड भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है।

कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस की जारी मुहिम हर दिन सफलता हासिल कर रही है। घाटी में बने शांति के माहौल को बर्बाद करने की साजिश रच रहे आतंकवादी संगठन भी सुरक्षाबलों के कसते जा रहे शिकंजे से परेशान हैं।

शोपियां स्थित पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती रात एक सूचना मिली थी कि लश्कर-ए-तैयबा ने हाल ही में आतंकी बने एक युवक को जैनपोरा व उसके साथ सटे इलाकों में कुछ खास लोगों की हत्या का जिम्मा सौंपा है। यह आतंकी खोजपोरा में अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक जगह विशेष पर छिपा हुआ था।

इसका पता चलते ही पुलिस ने सेना की 1 आरआर के जवानों के साथ मिलकर उसे पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया था। पुलिस ने बताया कि वह जाकिर से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि किसी पुलिस अधिकारी ने अभी तक इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।

Web Title: Jammu and Kashmir pakistan Lashkar-e-Taiba terrorist arrested Shopian 9 mm pistol two magazines recovered

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे