लाइव न्यूज़ :

जालौनः बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, क्षुब्ध होकर पीड़िता के पिता ने आत्महत्या की, थाने के प्रभारी निरीक्षक और उप निरीक्षक निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2023 15:22 IST

28 मार्च को गोलू (30) और देवेंद्र (32) ने 15 साल की दलित किशोरी को जन्मदिन की पार्टी में ले जाने के बहाने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देकोतवाली एट में जाकर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार गौतम एवं उपनिरीक्षक अशोक कुमार को इस संबंध में तहरीर दी थी।आरोपियों (गोलू व देवेंद्र) के साथ समझौता करने और पूरे मामले में खत्म करने का दबाव बनाया। एट पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर परेशान होकर वे लोग पुलिस अधीक्षक जालौन डॉक्टर ईरज राजा के पास पहुंचे।

जालौनः जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र में बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से क्षुब्ध होकर पीड़िता के पिता ने आत्महत्या कर ली। प्रशासन ने इस मामले में मंगलवार को थाने के प्रभारी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है।

पुलिस के मुताबिक, 28 मार्च को गोलू (30) और देवेंद्र (32) ने 15 साल की दलित किशोरी को जन्मदिन की पार्टी में ले जाने के बहाने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 31 मई को कोतवाली एट में जाकर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार गौतम एवं उपनिरीक्षक अशोक कुमार को इस संबंध में तहरीर दी थी।

इस पूरे मामले में पीड़िता की मांग का आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक ने उनकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की और उल्टा दोनों आरोपियों (गोलू व देवेंद्र) के साथ समझौता करने और पूरे मामले में खत्म करने का दबाव बनाया। पीड़िता की मां का आरोप है कि एट पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर परेशान होकर वे लोग पुलिस अधीक्षक जालौन डॉक्टर ईरज राजा के पास पहुंचे।

 लेकिन वहां से उन्‍हें फिर कोतवाली भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया कि पीड़ित पक्ष वापस कोतवाली एट नहीं गया और उन्होंने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर डाल दी। शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर आते ही पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लिया और प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से निराश उनके पति ने चार जून को आत्महत्या कर ली। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने आत्महत्या के कारण पता लगाने सहित बलात्‍कार की घटना की जांच करने का आदेश क्षेत्राधिकारी कोच शैलेंद्र कुमार बाजपेई को दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार गौतम एवं उपनिरीक्षक अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा घटना के जांच का आदेश भी दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया पूरी जांच आख्या के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?