जाजपुरः स्कूल इमारत की छत से कूदने पर नाबालिग गंभीर रूप से घायल, पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की, बारिश के कारण स्कूल में शरण ली थी पीड़िता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 19, 2022 03:00 PM2022-07-19T15:00:33+5:302022-07-19T15:01:41+5:30

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात की है जब क्योंझर जिले की रहने वाली लड़की अपने भाई के साथ सुकिंडा क्रोमाइट घाटी में अपनी बहन के घर जा रही थी।

Jajpur Minor girl seriously injured jump roof school building five people tried gang-rape victim took shelter school due rain | जाजपुरः स्कूल इमारत की छत से कूदने पर नाबालिग गंभीर रूप से घायल, पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की, बारिश के कारण स्कूल में शरण ली थी पीड़िता

पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों ने उसे और उसके भाई को भारी बारिश के कारण स्कूल में शरण लेने की सलाह दी थी।

Highlightsआरोपियों ने देर रात लड़की के भाई को पीट-पीटकर भगा दिया था। भाई की चीख सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। लड़की को गंभीर हालत में कलिंग नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जाजपुरः ओडिशा के जाजपुर जिले में पांच लोगों द्वारा दुष्कर्म के प्रयास से बचने के लिए एक स्कूल इमारत की छत से कूदने पर नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों ने उसे और उसके भाई को भारी बारिश के कारण स्कूल में शरण लेने की सलाह दी थी।

 

 

हालांकि, आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। लड़की को गंभीर हालत में कलिंग नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात की है जब क्योंझर जिले की रहने वाली लड़की अपने भाई के साथ सुकिंडा क्रोमाइट घाटी में अपनी बहन के घर जा रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने देर रात लड़की के भाई को पीट-पीटकर भगा दिया था। मदद के लिए उसके भाई की चीख सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

छत्तीसगढ़ में नाबालिग लड़की से बलात्कार, चार युवक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक लड़की का अपहरण और उसके साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने आशीष कुमार (26), रवि सिंह (19), साहिल सागर (22) और दीपेश प्रजापति (19) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को लड़की और उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत की थी कि लड़की चार जुलाई को अपने एक​ रिश्तेदार के साथ घूमने जा रही थी तभी राताखार बाईपास पर चार युवकों ने उसे अपने वाहन में जबरन बैठा लिया औैर बरमपुर के जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद युवक वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तब सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपी की तस्वीर दिखाई दी। इसके आधार पर अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली कि आरोपी बिलासपुर में छुपे हुए हैं, इसके बाद पुलिस दल ने सोमवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Web Title: Jajpur Minor girl seriously injured jump roof school building five people tried gang-rape victim took shelter school due rain

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे