लाइव न्यूज़ :

पीएचडी की फेल करने की धमकी देकर जबलपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने छात्रा से किया रेप, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2021 16:25 IST

पुलिस ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग के प्रोफेसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायतकर्ता आरोपी के मार्गदर्शन में पीएचडी की पढ़ाई कर रही थी।प्रोफेसर अक्सर उसके आवास पर जाया करता था। स्थानीय अदालत द्वारा जारी आदेश के बाद आरोपी प्रोफेसर को जेल भेज दिया गया है। 

जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 59 वर्षीय प्रोफेसर को एक रिसर्च स्कॉलर के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 

बेलबाग पुलिस थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि पीएचडी रिसर्च स्कॉलर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग के प्रोफेसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता आरोपी के मार्गदर्शन में पीएचडी की पढ़ाई कर रही थी और यह प्रोफेसर अक्सर उसके आवास पर जाया करता था। चौबे ने कहा कि स्थानीय अदालत द्वारा जारी आदेश के बाद आरोपी प्रोफेसर को जेल भेज दिया गया है। 59 साल का प्रोफेसर 39 साल की रिसर्च स्कॉलर से 6 महीने से रेप कर रहा था। प्रोफेसर ने धमकी दी थी कि उसकी बात नहीं मानी तो पीएचडी में फेल कर देगा।

प्रोफेसर ने 16 अगस्त को भी रेप किया। इसके बाद महिला ने बेलबाग थाने में मामला दर्ज करवा दिया। बेलबाग पुलिस के मुताबिक, डिंडौरी की रहने वाली महिला जबलपुर में किराए के मकान में रह रही है। वह यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रवि मिश्रा के अंडर में बायोसाइंस पर पीएचडी कर रही है।

महिला का आरोप है कि प्रियदर्शिनी कॉलोनी में रहने वाला प्रोफेसर रवि मिश्रा छह महीने पहले उसके कमरे पर आया। उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर पीएचडी में फेल कर देने की धमकी देने लगा । एक बार तो छात्रा का लैपटॉप पटक कर तोड़ दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजबलपुरमध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप