लाइव न्यूज़ :

आठ लोगों से शादी कर भाग गई थी लुटेरी दुल्हन, घर से गहने और नकदी लेकर हो जाती फरार, 28 वर्षीय महिला ठग गिरोह के चार सदस्यों के साथ अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2022 20:09 IST

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान अर्चना बर्मन उर्फ अर्चना राजपूत (40), भागचंद कोरी (22) और अमर सिंह (50) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित पड़ोस के सिवनी जिले का निवासी दशरथ पटेल (41) है। उर्मिला ने इससे पहले 8 लोगों को धोखा देने की बात कबूल की है।शादी कर कुछ दिनों बाद उसके घर से गहने और नकदी लेकर भाग जाती थी।

जबलपुरः मध्य प्रदेश में जबलपुर पुलिस ने पुरुषों से शादी करने के बाद नकदी व गहने लेकर भाग जाने वाली 28 वर्षीय महिला सहित कथित ठग गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उर्मिला अहिरवार उर्फ रेणु राजपूत पर इस तरह अब तक कम से कम आठ लोगों को ठगने का शक है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान अर्चना बर्मन उर्फ अर्चना राजपूत (40), भागचंद कोरी (22) और अमर सिंह (50) के रूप में हुई है। ओमती थाने के प्रभारी निरीक्षक एस एस बघेल ने बताया कि ठग गिरोह का ताजा पीड़ित पड़ोस के सिवनी जिले का निवासी दशरथ पटेल (41) है। उन्होंने बताया कि उर्मिला ने इससे पहले सात अन्य लोगों को धोखा देने की बात कबूल की है।

उन्होंने कहा, “वह एक व्यक्ति से शादी कर कुछ दिनों बाद उसके घर से गहने और नकदी लेकर भाग जाती थी। इस तरह उसने राजस्थान के जयपुर, कोटा, धौलपुर और मध्य प्रदेश के सागर एवं दमोह में पुरुषों को धोखा दिया है।” बघेल ने बताया कि सिवनी के पटेल का विवाह उर्मिला के साथ अर्चना, अमर सिंह और अन्य के माध्यम से तय हुआ था।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, “अर्चना ने उर्मिला व अन्य को अपने रिश्तेदार के तौर पर पेश किया था और पटेल ने शादी के दौरान अमर सिंह को गहने, कपड़े और नकद राशि भेंट की थी। अमर सिंह व अन्य साथियों ने विवाह के दौरान दुल्हन का रिश्तेदार होने का नाटक किया।”

अधिकारी ने पटेल की शिकायत के हवाले से बताया,“मंगलवार को जबलपुर में विवाह के बाद दंपति कार से अपने गांव रवाना हुए तो रास्ते में उर्मिला एक स्थान पर अस्वस्थ होने की बात कहकर कार से उतर गई। तभी गिरोह का सदस्य कोरी मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा और उर्मिला, पटेल के दिए नकदी और गहने लेकर कोरी के साथ भाग गई।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप