लाइव न्यूज़ :

11 साल की लड़की से पिता के दो दोस्त ने किया सामूहिक बलात्कार, आरोपियों की उम्र 25 और 26 साल, घटना के वक्त घर पर नहीं थे पिता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 14, 2021 15:47 IST

भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले में जांच जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित के पिता मजदूर हैं और घटना के वक्त वह घर में नहीं थे। पड़ोस की एक महिला ने 11 दिसंबर को इस बारे में पुलिस को सूचित किया।पुलिस ने लड़की के परिवार से संपर्क किया और मामला दर्ज किया।

जबलपुरःमध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 11 साल की लड़की से उसके पिता के दो दोस्तों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

अधिकारी ने बताया कि सात दिसंबर को हुई घटना के बारे में 11 दिसंबर को पता चला, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने बताया कि कक्षा 7वीं की छात्रा से उसके पिता के दो दोस्तों ने उसके घर के पीछे वाले भाग में ले जाकर कथित तौर पर बलात्कार किया।

आरोपियों की उम्र 25 और 26 साल है। पीड़ित के पिता मजदूर हैं और घटना के वक्त वह घर में नहीं थे। उन्होंने कहा कि पड़ोस की एक महिला ने 11 दिसंबर को इस बारे में पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने लड़की के परिवार से संपर्क किया और मामला दर्ज किया।

रांझी पुलिस थाना प्रभारी विजय परस्ते ने बताया कि संपर्क किये जाने पर परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की कुछ दिनों से परेशान नजर आ रही थी। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के बाद लड़की ने पुलिस को आपबीती सुनाई।

परस्ते ने बताया कि दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले में जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपमध्य प्रदेशजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप