लाइव न्यूज़ :

इराकः पिता ने बेटे के मुंह पर सिगरेट रखकर लगाया निशाना और फिर चला दी गोली..., वीडियो वायरल होने पर उठ रही है पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By आजाद खान | Updated: May 8, 2022 12:03 IST

इस घटना के सामने आने के बाद लोग जितना इस वीडियो को शेयर कर रहे है, उतना ही पिता पर कार्रवाई करने की बात भी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइराक में एक पिता द्वारा बेहद की खतरनाक स्ट्ंट देखने को मिला है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भा खूब वायरल हो रहा है। घटना के बाद आरोपी पिता पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

बगदाद: दक्षिणी इराक के मुथन्ना गवर्नरेट इलाके में का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां पर एक पिता द्वारा उसके बेटे के मुंह में सिगरेट रखकर गोली चलाने की खबर सामने आई है। इस घटना का वीडियो और फोटो दोने ही खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के अनुसार, एक इराकी शख्स अपने बेटे के मुंह में सिगरेट रखकर एके-47 से निशाना लगाते और गोली चलाते हुए दिख रहा है। आपको बता दें कि इराक में इस तरह की पहली घटना नहीं है। पिछले हफ्ते ही एक ऐसा ही मामला सामने आया था जहां पर एक पिता द्वारा अपने बेटी के मुंह पर कुछ रख कर निशाना लगाया गया था। इस घटना की भी मीडिया में खूब चर्चा हुई थी। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे एक पिता अपने बेटे के मुंह में सिगरेट को रख कर निशाना लगा रहा है। वीडियो में यह देखा गया है कि लड़का एक सिगरेट को मुंह में लेकर खड़ा है और उसका पिता एके-47 लेकर निशाना लगा रहा है। वीडियों में कुछ दूर से पिता को गोली चलाते हुए देखा गया है जिसके बाद वह बेटे के पास आकर सिगरेट को वीडियो में देखाता है और अपनी निशाने की तारीफ करता है। इस शूट के बाद बच्चे को रिलैक्स होते हुए भी देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। 

घटना की जमकर हो रही है आलोचना

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जमकर आलोचना हो रही है। वहीं इराकी ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने इस घटना का संज्ञान भी लिया है। इस वीडियो को लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद लड़के के पिता के प्रति लोगों में काफी गुस्सा भी देखने को मिला है। इराक में यह पहली घटना नहीं है। गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते एक ऐसा ही मामला सामने आया था जहां पर एक पिता द्वारा एक लक्ष्य को निशाना लगाया जाता है। लक्ष्य को कथित तौर पर शख्स की बेटी के मुंह में रखा गया था। इस पर भी सोशल मीडिया यूजर ने खूब रिएक्शन दिए थे। 

टॅग्स :इराकक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीBaghdadवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो