लाइव न्यूज़ :

इंदौर: भाजपा पार्षद के पति की थाने में हुई जमकर पिटाई, महिला सफाई कर्मचारी के आरोप के बाद हुई मारपीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2022 08:51 IST

पुलिस के अनुसार सुलह करवाने के लिए दोनों पक्षों को थाने में बुलवाने के दौरान यह मारपीट हुई है। इस पर पुलिस ने यह भी कहा कि घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में भाजपा पार्षद के पति की थाने में जमकर पिटाई हुई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा पार्षद के पति ने महिला सफाई कर्मी से दुर्व्यवहार किया था।

भोपाल: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में गुरुवार को सफाई कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों के एक समूह ने राऊ नगरपालिका की एक भाजपा पार्षद के पति की थाने में कथित तौर पर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है। 

क्या है पूरा मामला

राऊ पुलिस थाने के निरीक्षक नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया, ‘‘शाम करीब साढ़े चार बजे सफाईकर्मियों का एक समूह राऊ नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 की पार्षद के पति संदीप चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा क्योंकि उसने एक महिला कर्मी के साथ फोन पर कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था।’’ 

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा खत्म करने के लिए चौहान को थाने में बुलाया गया, लेकिन दोनों गुटों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद उनमें से कुछ ने चौहान के साथ हाथापाई की। 

क्या दिखा वीडियो में 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि सफाईकर्मियों के एक समूह से भाजपा पार्षद के पति से कहा सुनी हो रही है। इसके बाद बात आगे बढ़ गई है और दोनों पक्ष थाने में ही आपस में भिड़ गए। 

ऐसे में थाने में मौजूद लोग और पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझाने और झगड़ा सुलझाने में लग गए और बहुत ही मुश्किल से मारपीट रुक पाई थी। वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि दोनों पक्ष हल्ला-चिल्ला कर एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की कर रहे है। 

दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया है

रघुवंशी ने बताया कि पुलिसवालों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर मामला शांत कराया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीइंदौरPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी