लाइव न्यूज़ :

इंदौरः 16 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म, 55 वर्षीय अधेड़ पिता को उम्रकैद की सजा, बिजली गुल होने पर बेटी को पीने का पानी मांगने के बहाने पास बुलाया और बिस्तर पर पटक कर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2023 21:49 IST

विशेष न्यायाधीश पावस श्रीवास्तव ने हीरा नगर क्षेत्र में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति को भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के संबद्ध प्रावधानों के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति के खिलाफ दो जुलाई 2021 की रात अपनी बेटी से दुष्कर्म का जुर्म साबित हुआ।वारदात तब हुई, जब मुजरिम के इलाके की बिजली गुल हो गई थी। तभी बिजली आ गई और लड़की की मां ने अपने पति की यह करतूत देख ली।

इंदौरःइंदौर की जिला अदालत ने 16 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में उसके अधेड़ पिता को बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई और पीड़ित लड़की को सरकारी खजाने से दो लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करने का आदेश दिया। अभियोजन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

अधिकारी ने बताया कि विशेष न्यायाधीश पावस श्रीवास्तव ने हीरा नगर क्षेत्र में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति को भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के संबद्ध प्रावधानों के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति के खिलाफ दो जुलाई 2021 की रात अपनी बेटी से दुष्कर्म का जुर्म साबित हुआ।

अधिकारी ने बताया, ‘’वारदात तब हुई, जब मुजरिम के इलाके की बिजली गुल हो गई थी। इस दौरान मुजरिम ने अपनी नाबालिग बेटी को पीने का पानी मांगने के बहाने पास बुलाया और बिस्तर पर पटक कर दुष्कर्म करने लगा। तभी बिजली आ गई और लड़की की मां ने अपने पति की यह करतूत देख ली।’’

उन्होंने बताया कि मुजरिम की पत्नी ने जब अपनी बेटी को पति के चंगुल से छुड़ाया, तो उसने पत्नी के साथ मारपीट की और घर से भाग गया। अधिकारी ने बताया कि मुजरिम इस वारदात से पहले भी अपनी बेटी से अश्लील हरकतें करता रहा था, लेकिन पिता के डर के मारे लड़की चुप रहती थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो